{"_id":"6a30d6edf01d287b2105c86a","slug":"punjab-police-recruitment-of-3298-constables-process-to-begin-on-july-1-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में पुलिस फोर्स में होगा इजाफा: 3298 हवलदारों की भर्ती को हरी झंडी, एक जुलाई से शुरू होगी प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में पुलिस फोर्स में होगा इजाफा: 3298 हवलदारों की भर्ती को हरी झंडी, एक जुलाई से शुरू होगी प्रक्रिया
Tue, 16 Jun 2026 10:29 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Tue, 16 Jun 2026 10:29 AM IST
सार
हवलदारों की भर्ती प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू होगी। जिला कैडर में 2522 और आर्म्ड कैडर में 776 हवलदारों को भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस
- फोटो : X @DGPPunjabPolice
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस में 3298 हवलदारों की भर्ती प्रक्रिया अगले चरण में पहुंच गई है। विभाग ने भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। अभ्यर्थियों का कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) 1 जुलाई से विभिन्न चरणों में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
पंजाब पुलिस ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे भर्ती प्रक्रिया और परीक्षा संबंधी सभी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने मार्च 2026 में हवलदार भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। भर्ती के तहत जिला कैडर में 2522 और आर्म्ड कैडर में 776 पद भरे जाएंगे। शुरुआत में आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च निर्धारित की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 5 मई कर दिया गया था।
भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंजाब पुलिस को बड़ी संख्या में नए हवलदार मिलेंगे, जिससे पुलिस बल की कार्यक्षमता और कानून-व्यवस्था व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।