{"_id":"67a090f2dc5f4bd8010f4e05","slug":"punjab-pension-of-rs-3368-89-crore-released-to-22-68-lakh-elderly-beneficiaries-minister-dr-baljit-kaur-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: 22.68 लाख बुजुर्ग लाभार्थियों को 3368.89 करोड़ रुपये की पेंशन जारी, मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: 22.68 लाख बुजुर्ग लाभार्थियों को 3368.89 करोड़ रुपये की पेंशन जारी, मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी जानकारी
Mon, 03 Feb 2025 03:22 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 03 Feb 2025 03:22 PM IST
सार
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि राज्य में कुल 22.68 लाख बुजुर्ग लाभार्थी हैं, जिन्हें दिसंबर 2024 तक 3,368.89 करोड़ रुपये की पेंशन राशि वितरित की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने विभिन्न पेंशन योजनाओं के लिए कुल 5,924.50 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है।
विज्ञापन
डाॅ. बलजीत काैर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार द्वारा बुजुर्ग पेंशनधारकों को दिसंबर 2024 तक की पेंशन राशि के रूप में 3,368.89 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। इस संबंध में समाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 34 लाख लाभार्थी हैं, जिनमें बुजुर्ग, दिव्यांगजन, विधवाएं, बेसहारा महिलाएं और आश्रित बच्चे शामिल हैं।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि राज्य में कुल 22.68 लाख बुजुर्ग लाभार्थी हैं, जिन्हें दिसंबर 2024 तक 3,368.89 करोड़ रुपये की पेंशन राशि वितरित की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने विभिन्न पेंशन योजनाओं के लिए कुल 5,924.50 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है, जिसमें से चालू वित्तीय वर्ष के दौरान बुढ़ापा पेंशन के लिए 4,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
65 वर्ष या उससे अधिक आयु के पुरुष और 58 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाएं, जिनकी वार्षिक आय 60 हजार रुपये से अधिक न हो, इस योजना का लाभ उठाने के पात्र हैं। मंत्री ने बताया कि वित्तीय सहायता की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार बुजुर्गों के कल्याण के लिए निरंतर सक्रिय है। राज्य में बुजुर्गों के स्वास्थ्य सर्वेक्षण से संबंधित कार्य किया जा रहा है।