फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab health department alert after third corona patient in state Ludhiana by poll

Corona: तीसरा मरीज मिलने से पंजाब में अलर्ट, लुधियाना उपचुनाव में संक्रमित की वोटिंग के लिए नए आदेश

Wed, 28 May 2025 08:01 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 28 May 2025 08:01 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि कोरोना को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। हम कोरोना के सभी केसों की निगरानी कर रहे हैं। सभी अस्पतालों में कोरोना को लेकर उचित इंतजाम किए गए हैं। साथ ही टेस्टिंग भी बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन
Punjab health department alert after third corona patient in state Ludhiana by poll
कोरोना - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

पंजाब में कोरोना का तीसरा मरीज आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सभी अस्पतालों में उचित प्रबंध किए जा रहे हैं। साथ ही टेस्टिंग भी बढ़ा दी गई हैं। जिन लोगों को कोरोना के लक्षण सामने आ रहे हैं, उनकी टेस्टिंग की जा रही है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि कोरोना को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। हम कोरोना के सभी केसों की निगरानी कर रहे हैं। सभी अस्पतालों में कोरोना को लेकर उचित इंतजाम किए गए हैं। साथ ही टेस्टिंग भी बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान

बुजुर्ग, बच्चे, गर्भवती महिलाएं और बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को अधिक खतरा रहता है, इसलिए उनको ध्यान रखना चाहिए। भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाएं और मास्क का इस्तेमाल करें। मंत्री ने कहा कि नियमित रूप से हाथ धोने चाहिए और आंखों को हाथ नहीं लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में संदिग्ध/संक्रमित पोस्ट बैलट से डाल सकेगा वोट

लुधियाना पश्चिम उप चुनाव में कोरोना संदिग्ध या संक्रमित व्यक्ति पोस्टल बैलेट से भी अपना वोट डाल सकेगा। भारतीय निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार कोरोना संदिग्ध या प्रभावित व्यक्ति अगर पोस्टल बैलेट के द्वारा वोट डालने के लिए आवेदन करता है, तो संबंधित रिटर्निंग अफसर द्वारा उक्त विनती की तस्दीक के उपरांत उसे उप चुनाव में पोस्टल बैलेट द्वारा अपनी वोट डालने वाले वर्ग में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है, जिसकी जानकारी भी साझी कर दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed