फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Haryana High Court stay order to freeze bylaws of NHM employees

Haryana: 13 हजार कर्मचारियों को हाईकोर्ट से राहत, सरकार के बाई लॉज फ्रीज करने के आदेश पर लगाई रोक

Thu, 23 Jan 2025 10:48 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 23 Jan 2025 10:48 PM IST
सार

हरियाणा सरकार की तरफ से एनएचएम कर्मचारियों के बाई लॉज 2018 को फ्रीज करने के आदेश पर हाईकोर्ट ने स्टे लगा दिया है। अदालत के इस फैसले से 13 हजार कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। 
 

विज्ञापन
Punjab Haryana High Court stay order to freeze bylaws of NHM employees
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के 13 हजार कर्मचारियों को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। हरियाणा सरकार की तरफ से कर्मचारियों के बाई लॉज 2018 को फ्रीज करने के आदेश पर हाईकोर्ट ने स्टे लगा दिया है। 
विज्ञापन


उधर, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा ने इस फैसले का स्वागत किया है। संघ के प्रदेश महांमत्री जितेंद्र वत्स व प्रदेश कार्यालय सचिव गौरव सहगल ने कहा कि पिछले काफी लंबे समय से सरकार से बातचीत व प्रदर्शन के माध्यम से अपने बाई लॉज को बचाने की अर्जी लगा चुके हैं, लेकिन सरकार सुनवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन


एचकेआरएन के कर्मचारियों के मामले न हां न ना
उधर, वीरवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में एचकेआरएन में तैनात पांच साल से कम अनुभव वाले कर्मचारियों को निकाले जाने के मुद्दे पर सीएम नायब सिंह सैनी ने फिलहाल स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि 24 हजार नए कर्मचारियों की भर्ती की गई है। नई भर्तियां भी जल्द निकाली जाएगी। दरअसल सरकार ने पिछले दिनों 24 हजार नए कर्मचारियों की भर्ती की है। अब उनकी नियुक्ति के लिए एचकेआरएन में तैनात पांच साल से कम अनुभव वाले कर्मचारियों को हटाया जा रहा है। कुछ जिलों में कर्मचारी हटाए भी गए हैं। इसे लेकर कर्मचारी संगठन विरोध में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


401 करोड़ रुपये की राज्य सरकार की गारंटी प्रदान करने की मंजूरी दी
मंत्रिमंडल की बैठक में सेक्टर 17 पंजाब नेशनल बैंक को 401 करोड़ रुपये की राज्य सरकार की गारंटी प्रदान करने के लिए घटनोपरांत को मंजूरी दी गई। इसमें उत्तर हरियाणा बिजली निगम की लेटर ऑफ क्रेडिट सुविधा को पूरा करने के लिए 101 करोड़ रुपये की नवीनीकृत कैश क्रेडिट सीमा/डब्ल्यूसीडीएल और 300 करोड़ रुपये की नई सीमा (कुल राशि 401 करोड़ रुपये) को मंजूरी शामिल है।


महिलाओं को 21 सौ रुपये महीने की योजना बजट में आएगी
महिलाओं को हर महीने 21 सौ रुपये देने की लाडो लक्ष्मी योजना बजट में आएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा- इस योजना के लिए तैयारी चल रही है। बजट में इसका प्रावधान किया जाएगा। हालांकि कैबिनेट की बैठक में बजट सत्र की तारीख को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ। सीएम का कहना है कि इस बारे में मंत्रिमंडल को अधिकृत कर दिया गया है। बहुत जल्द ही बजट सत्र की तारीख की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed