फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Government send back 86 Pakistanis Haryana Chandigarh also made preparations

देश में न रहे कोई पाकिस्तानी: पंजाब से 86 को वापस भेजेगी सरकार, हरियाणा और चंडीगढ़ ने भी की तैयारी

Sat, 26 Apr 2025 10:23 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 26 Apr 2025 10:23 AM IST
सार

पहलगाम आतंकी घटना के बाद केंद्र सरकार ने सभी पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने के आदेश दिए थे। इसी के तहत सभी राज्यों से पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें वापस भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। 

विज्ञापन
Punjab Government send back 86 Pakistanis Haryana Chandigarh also made preparations
अटारी बाॅर्डर से पाकिस्तान लाैटतीं पाकिस्तानी महिलाएं - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को देश के सभी मुख्यमंत्रियों को उनके राज्य में वीजा पर आए पाकिस्तान मूल के नागरिकों को तत्काल वापस भेजने के आदेश दिए। 
विज्ञापन


इस कड़ी में पंजाब सरकार की ओर से भी कार्रवाई तेज कर दी गई है। पंजाब में फिलहाल 86 पाकिस्तानी नागरिक हैं जो वीजा पर आए हैं। उन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया जारी है। कुछ लोग वापस जा भी चुके हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले के बाद पंजाब में अलर्ट: बाॅर्डर पर हलचल पर तुरंत मारी जाएगी गोली, ग्रामीणों के लिए खास आदेश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संदर्भ में स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने सभी जिलों के कमिश्नर, एसएसपी और एसएचओ को आदेश जारी किए हैं। कहा है कि पुलिस अपने अधिकार क्षेत्र में रिकॉर्ड देखकर पाकिस्तान नागरिकों को वापस उनके देश भेजना सुनिश्चित करे। शुक्रवार को अटारी बॉर्डर से कुल 191 पाकिस्तानी नागरिक वापस गए और 287 अपने देश लौट आए हैं।

हरियाणा में 450 पाकिस्तानी नागरिक

पहलगाम में हमले के बाद हरियाणा सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से चर्चा के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार शाम आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में कश्मीरी छात्रों को सुरक्षा और भरोसे का माहौल देने के निर्देश दिए। इस समय हरियाणा के विभिन्न कॉलेजों में 1157 कश्मीरी विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं, शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं।



मुख्यमंत्री ने कहा- गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार पाकिस्तानी नागरिकों ने 27 अप्रैल तक हरियाणा छोड़ने को कहा है। हालांकि, चिकित्सा वीजा धारकों के लिए यह सीमा 29 अप्रैल है। यह समय सीमा लंबी अवधि के वीजा, राजनयिक वीजा अथवा आधिकारिक वीजा रखने वाले पाकिस्तानी नागरिकों पर लागू नहीं होगी। प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा में करीब 450 पाकिस्तानी नागरिक हैं, जिनमें 85 फीसदी हिंदू फैमिली है। इनमें से डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत नागरिकता दी जा चुकी है। हालांकि केंद्र से मिली रिपोर्ट से मिलने के बाद आधिकारिक पाकिस्तान नागरिकों की संख्या का पता चल सकेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed