{"_id":"680c5ab794e94a938602add0","slug":"alert-in-punjab-after-pahalgam-attack-bsf-on-border-2025-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहलगाम हमले के बाद पंजाब में अलर्ट: बाॅर्डर पर हलचल पर तुरंत मारी जाएगी गोली, ग्रामीणों के लिए खास आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलगाम हमले के बाद पंजाब में अलर्ट: बाॅर्डर पर हलचल पर तुरंत मारी जाएगी गोली, ग्रामीणों के लिए खास आदेश जारी
Sat, 26 Apr 2025 09:33 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 26 Apr 2025 09:33 AM IST
सार
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पंजाब में हाई अलर्ट है। भारत-पाक बॉर्डर पर बीएसएफ ने चौकसी बढ़ा दी है। रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड पर चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
अमृतसर के हरीपुरा इलाके में इलाके का दौरा कर जांच करती डीजीपी रेलवे शशी प्रभा
- फोटो : संवाद
विस्तार
पहलगाम आतंकी हमले के बाद बॉर्डर पर सुरक्षा और कड़ी हो गई है। पंजाब पुलिस की टीमें भी लगातार पूरे जिले में गश्त कर रही हैं। जगह-जगह पर नाकाबंदी कर हर आने-जाने वाली गाड़ियों की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Pahalgam Attack: हुसैनीवाला बाॅर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी में बड़ा बदलाव, बीएसएफ ने बंद की ये प्रथा
खुफिया एजेंसियों को मिले आतंकी गतिविधियों के इनपुट के बाद सभी जगह बीएसएफ ने अपनी क्विक रिएक्शन टीमों को सक्रिय कर दिया है। बॉर्डर पर किसी भी तरह की हलचल मिलने पर तुरंत गोली मार दिए जाने के आदेश जारी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Pahalgam Attack: हुसैनीवाला बाॅर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी में बड़ा बदलाव, बीएसएफ ने बंद की ये प्रथा
विज्ञापन
खुफिया एजेंसियों को मिले आतंकी गतिविधियों के इनपुट के बाद सभी जगह बीएसएफ ने अपनी क्विक रिएक्शन टीमों को सक्रिय कर दिया है। बॉर्डर पर किसी भी तरह की हलचल मिलने पर तुरंत गोली मार दिए जाने के आदेश जारी हुए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
बॉर्डर के साथ लगते हुए गांवों में गश्त तेज
पंजाब पुलिस की टीमों के साथ-साथ बीएसएफ के जवानों की ओर से बॉर्डर के साथ-साथ लगते गांव में गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही घोषणा भी करवाई जा रही है कि गांव वालों को किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस और बीएसएफ के जवानों को बताया जाए। गांव के लोगों को भी पूरी तरह से अलर्ट रहने की अपील की गई है।बीएसएफ ने सीमा पर लगे हाई-टेक सर्विलांस कैमरे, नाइट विजन उपकरण और मोशन सेंसर्स को भी एक्टिव कर दिया है। वहीं, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर का कहना है कि अतिरिक्त फोर्स को शहर में तैनात कर दिया है और शहर को आने-जाने वाले हर एक पॉइंट पर नजर रखी जा रही है। शहर के बाहर से आने वाली हर एक गाड़ी को भी अच्छे से चेक किया जा रहा है। संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।