{"_id":"677b53d717ce2ed8db0e57c6","slug":"punjab-government-complete-ban-on-sale-of-chinese-thread-2025-01-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में चीनी डोर पर प्रतिबंध: बेचते पाए जाने पर 10 हजार से 15 लाख तक जुर्माना; पकड़वाने पर मिलेगा इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में चीनी डोर पर प्रतिबंध: बेचते पाए जाने पर 10 हजार से 15 लाख तक जुर्माना; पकड़वाने पर मिलेगा इनाम
Mon, 06 Jan 2025 09:24 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 06 Jan 2025 09:24 AM IST
सार
अमर उजाला ने चीनी डोर के खिलाफ लगातार अभियान चलाया है। अभियान में लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ इससे जुड़ी कमियों को भी सरकार के ध्यान में लाया गया। सरकार समय-समय पर इस पर सख्त कदम उठा रही है।
विज्ञापन
चीनी डोर पर प्रतिबंध
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में चीनी डोर बेचने पर अब सरकार ने और सख्ती कर दी है। इसे बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आदेश जारी कर इसमें सजा का भी प्रावधान किया है।
आदेश के अनुसार पर्यावरण अधिनियम, 1986 की धारा 5 के तहत पंजाब में नायलॉन, प्लास्टिक, चीनी डोर, मांझा और किसी भी अन्य सिंथेटिक सामग्री से बनी पतंग उड़ाने वाली डोर व सिंथेटिक डोर के निर्माण, बिक्री, भंडारण, खरीद, आपूर्ति, आयात और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कांच या नुकीले पदार्थ वाली डोर पर सख्ती की गई है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कहा है कि यदि कोई भी व्यक्ति पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 के प्रावधानों या इसके तहत बनाए गए नियमों के तहत जारी निर्देशों का उल्लंघन करता है तो उस पर 10 हजार रुपये से लेकर 15 लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है। विभाग ने प्रदेशवासियों से भी अपील की है कि पतंगबाजी के लिए प्रतिबंधित चीनी डोर, नायलॉन, सिंथेटिक धागे का इस्तेमाल न करके सरकार के इस नेक काम में सहयोग करें। विभाग ने यह भी कहा है कि यदि कोई व्यक्ति चाइना डोर पकड़ता है तो उसे पुरस्कृत किया जाएगा।