फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab government assured to bring back farmer Amritpal who went to Pakistan to India

Punjab: पाकिस्तान पुलिस के कब्जे में किसान अमृतपाल, पंजाब सरकार ने पीड़ित परिवार को दिया भरोसा-वापस लाएंगे

Sat, 05 Jul 2025 12:02 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 05 Jul 2025 12:02 PM IST
सार

गुरुहरसहाए के गांव खैरेके उताड़ का किसान अमृतपाल सिंह 21 जून को फेंसिंग पार खेती करने गया था। वहां से अचानक वह पाकिस्तान में प्रवेश कर गया।

विज्ञापन
Punjab government assured to bring back farmer Amritpal who went to Pakistan to India
परिवार से मिलने पहुंचे अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाए के गांव खैरेके उताड़ निवासी किसान अमृतपाल सिंह 21 जून को सरहद पर लगी फेंसिंग पार खेत में खेती करने गया था। वहां से अचानक वह पाकिस्तान में प्रवेश कर गया। परिवार और बीएसएफ ने उसकी काफी तलाश की। बीएसएफ अधिकारियों ने पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ तीन बार फ्लैग मीटिंग की। 
विज्ञापन


रेंजर्स का कहना था कि अमृतपाल उनके कब्जे में नहीं है। 27 जून को पाक रेंजर्स ने सूचना दी कि अमृतपाल पाकिस्तान पुलिस के कब्जे में है। अब पीड़ित परिवार ने पंजाब सरकार से मांग की है कि केंद्र सरकार से संपर्क कर अमृतपाल को भारत लाया जाए। 
विज्ञापन




शनिवार को जिला प्रशासन के अधिकारी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और पीड़ित परिवार से पूरी जानकारी हासिल की । पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार अमृतपाल को भारत लाने के लिए प्रयास कर रही है। जल्द ही अमृतपाल को भारत लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed