फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab flood alert cabinet Minister at Ground Zero Harbhajan Singh ETO in Ajnala

पंजाब में बाढ़:ग्राउंड जीरो पर कैबिनेट मंत्री, अजनाला में हरभजन सिंह ईटीओ, फाजिल्का में सौंध व सांसद संजय सिंह

Sun, 07 Sep 2025 11:46 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 07 Sep 2025 11:46 AM IST
सार

अजनाला में आज कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और लालजीत सिंह भुल्लर पट्टी में बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे। कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल घग्गर नदी के किनारे बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक पठानकोट और मंत्री हरजोत बैंस श्री आनंदपुर साहिब में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगे।

विज्ञापन
Punjab flood alert cabinet Minister at Ground Zero Harbhajan Singh ETO in Ajnala
पठानकोट में रावी दरिया में जलस्तर का जायजा लेते आप सांसद संजय सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में बाढ़ के हालातों के बीच सरकार के मंत्री ग्राउंड जीरो  पर रहकर आपदा से जूझ रहे लोगों के बीच जाएंगे। कैबिनेट मंत्री राहत व बचाव कार्यों का जायजा लेंगे। 

विज्ञापन


अजनाला में आज कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और लालजीत सिंह भुल्लर पट्टी में बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे। कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल घग्गर नदी के किनारे बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक पठानकोट और मंत्री हरजोत बैंस श्री आनंदपुर साहिब में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगे। कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध फाजिल्का के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे, उनके साथ आप सांसद संजय सिंह भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


बांधों पर टीमों संग डटे मंत्री राहत कार्यों में जुटे
इससे पहले शनिवार को राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के साथ बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण किया और कथलौर, कोलियां रोड, पिंड पंमा और बमियाल का दौरा किया। उन्होंने रावी नदी पर बनाए जा रहे अस्थायी बांध का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर संजय सिंह ने कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पत्र लिखकर की गई अपीलों के बावजूद भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने राज्य के लिए कोई वित्तीय पैकेज का एलान नहीं किया।

लक्ष्मी नारायण मंदिर के क्षतिग्रस्त हिस्से को बचाने में जुटे शिक्षा मंत्री
नंगल में प्रसिद्ध लक्ष्मी नारायण मंदिर के क्षतिग्रस्त हिस्से को बचाने के लिए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस अपनी टीम के साथ जुटे हुए हैं। इसमें तकनीकी विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है। इस धार्मिक स्थान को स्थायी रूप से बचाने के लिए 1.27 करोड़ रुपये की राशि की आवश्यकता होगी। इस दौरान आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने ससराली और अन्य साथ लगते गांवों में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए आवश्यक सूखा राशन और अन्य राहत सामग्री से भरे तीन ट्रकों को रवाना किया।


गांवों में राहत सामग्री वितरण के तीसरे चरण की शुरुआत
ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने फाजिल्का के बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री वितरण के तीसरे चरण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पंजाब हमेशा आवश्यकता पड़ने पर देश के लिए खड़ा रहा है लेकिन अब जब राज्य को स्वयं सहायता की आवश्यकता है तो केंद्र सरकार इसकी सहायता करने से झिझक रही है। अब तक फाजिल्का जिले में जरूरतमंद लोगों को 8599 राशन किटें वितरित की जा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed