Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Elections: SAD Delays Manifesto Amid Speculation of Alliance with BJP

भाजपा से होगा गठबंधन?: शिअद का घोषणा पत्र भी अटका, स्थिति साफ होने पर बदलेंगे मुद्दे और चुनावी एजेंडा!

Wed, 18 Nov 2026 03:11 PM IST
Sharukh Khan राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 18 Nov 2026 03:11 PM IST
सार

पंजाब चुनाव में भाजपा से गठबंधन के साथ शिरोमणि अकाली दल का घोषणा पत्र भी अटका है। शिअद ने 1 नवंबर को घोषणा पत्र जारी करने का एलान किया था। 17 दिन बाद भी घोषणआ पत्र सामने नहीं आया है। गठबंधन की स्थिति साफ होने पर मुद्दे और चुनावी एजेंडा बदल सकते हैं।

विज्ञापन
Punjab Elections: SAD Delays Manifesto Amid Speculation of Alliance with BJP
Punjab Elections - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भाजपा के बीच गठबंधन की चर्चाओं के बीच अकाली दल का चुनावी घोषणा पत्र भी अटक गया है। पार्टी ने इसे एक नवंबर को जारी करने का एलान किया था लेकिन 17 दिन बीतने के बाद भी घोषणा पत्र सामने नहीं आया।
विज्ञापन


राजनीतिक गलियारों में इसकी देरी को भाजपा के साथ संभावित गठबंधन से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि गठबंधन पर स्थिति स्पष्ट होने के बाद अकाली दल अपने घोषणा पत्र के मुद्दों और चुनावी एजेंडे में बदलाव कर सकता है। चुनाव से पहले घोषणा पत्र किसी भी राजनीतिक पार्टी के लिए अहम होता है। इसके जरिये पार्टी जनता के सामने अपना एजेंडा और चुनावी वादे रखती है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

अकाली दल के घोषणा पत्र में भी पंजाब से जुड़े कई अहम मुद्दों को जगह मिलने की उम्मीद है। हालांकि, भाजपा के साथ गठबंधन की चर्चाओं के बीच पार्टी के सामने अपने पुराने मुद्दों को बरकरार रखने या गठबंधन के हिसाब से एजेंडे में बदलाव करने की चुनौती है। इसी राजनीतिक उलझन को घोषणा पत्र जारी होने में देरी की वजह माना जा रहा है।

 
विज्ञापन

अकाली दल ने घोषणा पत्र तैयार करने के लिए एक कमेटी बनाई थी। कमेटी ने बैठक कर इसमें शामिल किए जाने वाले मुद्दों पर पार्टी पदाधिकारियों की राय ली थी। विभिन्न विंगों से भी फीडबैक लिया गया था। इसके बाद पार्टी ने एक नवंबर को घोषणा पत्र जारी करने का एलान किया था लेकिन तय समय बीतने के बावजूद इसे जारी नहीं किया गया।
 
विज्ञापन

इन मुद्दों को जगह दे सकता है शिअद

अकाली दल अपने घोषणा पत्र में किसानों की फसलों के दाम, पंजाब में नशे के कारोबार पर रोक, युवाओं को रोजगार देने और पलायन रोकने जैसे मुद्दों को शामिल कर सकता है। इसके अलावा पंजाब के अधिकार, व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देने, महिलाओं को आर्थिक सहायता देने तथा गरीब परिवारों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े वादे भी घोषणा पत्र का हिस्सा हो सकते हैं।

 

2022 में किए थे ये चुनावी वादे

शिअद ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में एससी, ओबीसी और सामान्य वर्ग के लोगों को 400 यूनिट मुफ्त बिजली देने, गरीबों को घर और एक लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था। इसके अलावा 3100 रुपये वृद्धावस्था पेंशन, शगुन योजना के तहत 75 हजार रुपये और न्यू चंडीगढ़ में फिल्म सिटी बनाने की घोषणा की थी। उस चुनाव में अकाली दल ने बसपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। दोनों पार्टियों ने संयुक्त रूप से घोषणा पत्र जारी किया था।
 

पिछले चुनावों में नहीं रहा अच्छा प्रदर्शन

पिछले कुछ चुनावों में अकाली दल का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को सिर्फ तीन सीटें मिली थीं। वहीं, वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भी अकाली दल बठिंडा की एक सीट ही जीत पाया था। इसके बाद उपचुनावों में भी पार्टी को खास सफलता नहीं मिली। हालांकि, पंचायत और निकाय चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन में कुछ सुधार हुआ था। ऐसे में वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव अकाली दल के लिए काफी अहम माना जा रहा है।
 

पार्टी घोषणा पत्र को लेकर सभी की राय और फीडबैक ले रही है। इसमें पंजाब से जुड़े अहम मुद्दों को शामिल किया जाएगा और जल्द ही इसे जारी कर दिया जाएगा।
-डॉ. दलजीत सिंह चीमा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, शिअद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed