फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Congress President Raja Warring asked questions on Operation Sindoor India Pakistan war

Operation Sindoor: 'लोगों को बताएं सच्चाई, हमारा कितना नुकसान हुआ' पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने पूछे कई सवाल

Mon, 19 May 2025 06:12 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 19 May 2025 06:12 PM IST
सार

भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान देश के जंगी जहाजों को कितना नुकसान हुआ है। इस बात की जानकारी विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मांगी थी। वहीं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने भी ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कई सवाल दागे हैं। 

विज्ञापन
Punjab Congress President Raja Warring asked questions on Operation Sindoor India Pakistan war
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग - फोटो : फाइल

विस्तार

कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान देश के एयरक्राफ्ट (जंगी जहाजों) को हुए नुकसान को लेकर केंद्र सरकार से जानकारी देने की मांग की गई थी। इस पर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष व सांसद राजा वड़िंग ने राहुल गांधी का समर्थन किया है। राजा वड़िंग ने कहा कि  

विज्ञापन

यही सवाल मीडिया ने भी पूछा था, जब प्रेस ब्रीफिंग हो रही थी। उन्होंने कहा कि देश को पता होना चाहिए कि भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान हमारा क्या और कितना नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


वड़िंग ने कहा कि कोई कह रहा है कि हमारा राफेल जहाज को नुकसान हुआ है और राफेल गिरा है। कोई कह रहा है कि ऐसा नहीं हुआ है। बाजार में तो ये भी चर्चा है कि राफेल कंपनी के शेयर भी गिरे हैं। यहां तक कि यह भी चर्चा है कि भारत का सुखोई एयर क्राफ्ट को भी नुकसान हुआ है। ऐसी कई तरह की जानकारियां मिल रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




राजा वड़िंग ने कहा कि युद्ध के दौरान जम्मू-कश्मीर, अखनूर और बठिंडा में एयरक्राफ्ट के पार्ट्स भी मिले हैं। ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि आखिर हकीकत क्या है। ऐसे में विपक्ष के नेता की भी यह मांग जायज है कि सरकार इस मुद्दे पर जानकारी लोगों के साथ साझा करें। विपक्ष के नेता को भी इस बात की पूरी जानकारी होती तो बेहतर होगा। 

वहीं दूसरी तरफ पंजाब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भड़क गए। जाखड़ ने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री लोकसभा की कमेटियां बनाकर दूसरे देशों में भेज रहे हैं, उसी तरह ऐसे नेताओं की भी एक कमेटी बनाकर पाकिस्तान भेज देना चाहिए। ऐसे नेता को मौलाना अजहर मसूद के पास भेजना चाहिए। ताकि उन्हें भी लगे कि उनका हालचाल लेने वाला कोई आया है।


जाखड़ के इस बयान पर राजा वड़िंग ने तंज कसते हुए कहा कि सुनील जाखड़ पहले जब कांग्रेस में थे तो राहुल गांधी की तारीफ करते थकते नहीं थे और आज उन्हें पाकिस्तान भेजने की बात करते हैं। ऐसे नेताओं को खुद शर्म आनी चाहिए, जो कल कुछ कहते थे और आज कुछ कह रहे हैं। पहले सुनील जाखड़ राहुल गांधी को सलाम करते थे और अब उन्हें पाकिस्तान भेजने की बात कर रहे हैं। वड़िंग ने कहा कि सुनील जाखड़ आज जहां पहुंचे हैं उनके पीछे राहुल गांधी का ही हाथ है। इसलिए जाखड़ को अपने अंदर झांक लेना चाहिए कि मैं क्या हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed