फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab CM Bhagwant Mann to Meet President on May 5

Chandigarh: CM भगवंत मान बोले- ऑस्ट्रेलिया से 11 पंजाबी समेत 15 लोग डिपोर्ट, एक महिला भी शामिल

Wed, 29 Apr 2026 01:44 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Wed, 29 Apr 2026 01:44 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात की और राष्ट्रपति से मुलाकात समेत कई मुद्दों पर जानकारी दी। 

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann to Meet President on May 5
सीएम मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पांच मई को राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। मान राष्ट्रपति से आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सात राज्यसभा सांसदों के संदर्भ में बात करेंगे।

विज्ञापन


चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि 15 लोगों को ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट किया जा रहा है, इनमें से 11 पंजाबी हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है। दो तेलंगाना के, एक उत्तराखंड और एक हरियाणा का है। ऑस्ट्रेलिया में इन लोगों पर कानून तोड़ने का आरोप है, जिस वजह से ऑस्ट्रेलियाई सरकार इन्हें वापस भेज रही है। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि आज शाम को भाखड़ा बांध से 21000 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। सिंचाई के लिए एक से 3 मई तक विभिन्न जिलों के नहरों में पानी पहुंच जाएगा। जालंधर में आप की बैठक पर मान ने कहा कि केवल पार्टी के पर्यवेक्षकों की बैठक है। रेलवे ट्रैक पर हुए ब्लास्ट के मामले में सीएम मान ने कहा कि पंजाब की टीम केंद्रीय एजेंसी के संपर्क में है और जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed