{"_id":"6909d2ee3c68072ac201e9ca","slug":"punjab-cm-bhagwant-mann-speaks-to-women-cricketers-congratulates-them-on-their-historic-world-cup-win-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कप ट्राफी पंजाब लानी है: सीएम भगवंत मान ने महिला क्रिकेटरों से की बात, ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ल्ड कप ट्राफी पंजाब लानी है: सीएम भगवंत मान ने महिला क्रिकेटरों से की बात, ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई
Tue, 04 Nov 2025 03:48 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 04 Nov 2025 03:48 PM IST
सार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वुमन क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत कर इतिहास रचा है। टीम ने ये सफलता पंजाब की बेटी हरमनप्रीत काैर के नेतृत्व में हासिल की। सीएम भगवंत मान ने खिलाड़ियों को ऐतिहासिक जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
महिला क्रिकेटरों से बात करते सीएम भगवंत मान
- फोटो : X @BhagwantMann
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मंगलवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल और अमनजोत कौर से वीडियो कॉल के माध्यम से बात की। सीएम ने खिलाड़ियों को ऐतिहासिक जीत की बधाई दीं। सीएम ने कहा कि आप दिल लगाकर खेलिए, हम सब आपके साथ हैं। सभी को एक बार फिर इस शानदार जीत की ढेरों शुभकामनाएं।
मान ने कहा कि वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पंजाब लेकर आनी है। अगर जरूरत पड़ी तो मैं बीसीसीआई से बात कर लूंगा। पंजाब के लोग भी वर्ल्ड कप ट्राफी को देखना चाहते हैं। मान ने कहा कि ये बड़ी उपलब्धि है। ऑस्ट्रेलिया को हराना भी खास था।
विज्ञापन
मान ने हरमनप्रीत काैर से कहा कि 12 बजे जो आपने कैच पकड़ी तो आपने तारीख नहीं, इतिहास बदल दिया।
विज्ञापन
आज देश का मान बढ़ाने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बेटियों से वीडियो कॉल के माध्यम से बात करके उन्हें ऐतिहासिक जीत की बधाइयाँ दीं। आप दिल लगाकर खेलिए, हम सब आपके साथ हैं। सभी को एक बार फिर इस शानदार जीत की ढेरों शुभकामनाएँ। https://t.co/Zz4xDc66QM
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) November 4, 2025
विज्ञापन
मान ने कहा कि वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पंजाब लेकर आनी है। अगर जरूरत पड़ी तो मैं बीसीसीआई से बात कर लूंगा। पंजाब के लोग भी वर्ल्ड कप ट्राफी को देखना चाहते हैं। मान ने कहा कि ये बड़ी उपलब्धि है। ऑस्ट्रेलिया को हराना भी खास था।
विज्ञापन
मान ने हरमनप्रीत काैर से कहा कि 12 बजे जो आपने कैच पकड़ी तो आपने तारीख नहीं, इतिहास बदल दिया।