फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab CM Bhagwant mann on sgpc

एसजीपीसी पर भड़के सीएम मान: कहा-श्री गुरु ग्रंथ साहिब के गुम स्वरूप कहां गए, संगत को ये जानने का हक है

Mon, 29 Dec 2025 04:14 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 29 Dec 2025 04:14 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि एसजीपीसी के चुनाव 14 साल से नहीं हुए, इस पर भी कोई जवाब देने वाला नहीं है। एसआईटी को अपना काम करने दिया जाए। क्योंकि संगत सच जानना चाहती है।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant mann on sgpc
सीएम भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूपों के गुम होने के मामले में सीएम भगवंत मान ने कहा कि श्री अकाल तख्त को ढाल बनाकर एसजीपीसी मनमानी कर रही है। 
विज्ञापन


संगत और सिख जत्थेबंदियां जानना चाहती हैं कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब के गुम हुए स्वरूप कहां गए। इसके लिए सरकार ने सीआईटी गठित की है तो एसजीपीसी क्यों सहयोग नहीं कर रही है। 

चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने साल 2020 में एसजीपीसी द्वारा पारित कुछ प्रस्तावों का हवाला देते हुए कहा कि इन प्रस्तावों में एसजीपीसी खुद कहती है कि स्वरूप गुम होने के मामले में दोषियों के खिलाफ कानूनी करवाई की जाए और अब नया प्रस्ताव पारित कर इसे रद्द कर दिया जाता है।
विज्ञापन




सीएम ने कहा कि एसजीपीसी के चुनाव 14 साल से नहीं हुए, इस पर भी कोई जवाब देने वाला नहीं है। एसआईटी को अपना काम करने दिया जाए। क्योंकि संगत सच जानना चाहती है। सीएम ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल कभी शेर लोगों की पार्टी हुआ करती थी आज छिपकली सरीखे लोगों की पार्टी बनकर रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed