फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab CM Bhagwant mann on arrest of Bikram Majithia

मजीठिया की गिरफ्तारी पर बोले मान: पूरे सबूत जुटाकर की गई है कार्रवाई, कोई कितना भी ताकतवर हो... बख्शेंगे नहीं

Thu, 26 Jun 2025 12:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 26 Jun 2025 12:02 PM IST
सार

पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम मजीठिया को बुधवार को उनके अमृतसर निवास से मनी लाॅन्डि्रग मामले में गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant mann on arrest of Bikram Majithia
भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अकाली दल के नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ कार्रवाई पूरे कागज जुटाकर और पक्के पैरी की गई है। विपक्ष काफी समय से आरोप लगा रहा था कि बड़ी मछलियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। अब जब वह बड़ी मछलियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं तो पूरा विपक्ष एकजुट हो गया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह अब मुझे भी नुकसान पहुंचा सकते हैं लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं। आज भी मैंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेना है और पहले की तरह ही हिस्सा लेना जारी रखूंगा। जिस तरह से विपक्षी नेता इस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं, उससे यह स्पष्ट है कि और भी नेता इसमें शामिल हो सकते हैं जिनके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

और भी नेता होंगे गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों और भी बड़े नेता गिरफ्तार होंगे और महत्वपूर्ण बरामदगी की जाएगी। मान ने कहा कि कोई भी नेता जितना भी राजनीतिक रूप से ताकतवर हो, लेकिन उसको छोड़ नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एनडीपीएस के पर्चे, पैसे की लेनदेन के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। 29 मोबाइल पकड़े गए हैं और चार लैपटॉप बरामद किए गए हैं। इतने मोबाइल का किसी ने क्या करना है। इन नेताओं को ऐसा लगता था कि ये कौनसा हमारे पास आयेंगे। यही कारण हैं अब कार्रवाई के बाद विरोध कर रहे। 

ईडी की भी हो सकती एंट्री 

मान ने कहा कि मामले में ईडी की भी एंट्री हो सकती है। साथ ही और भी बड़े मगरमच्छ पकड़े जा सकते हैं। पहले भी ईडी ने कार्रवाई की थी और वह दोबारा भी एजेंसी कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed