फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab BJP New President Kewal Dhillon Interview Speaks Candidly on Challenges

केवल ढिल्लों का विजन: रामराज और सरकार-ए-खालसा के सिद्धांत पर आगे बढ़ेगा पंजाब, चुनाैतियों पर खुलकर की बात

Fri, 29 May 2026 09:04 AM IST
Nivedita मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 29 May 2026 09:04 AM IST
सार

भाजपा ने केवल ढिल्लों को पंजाब भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे सुनील जाखड़ की जगह लेंगे। ढिल्लों भाजपा के पहले जट्ट सिख प्रधान हैं। 

विज्ञापन
Punjab BJP New President Kewal Dhillon Interview Speaks Candidly on Challenges
केवल ढिल्लों - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा हाईकमान ने पंजाब में विधानसभा चुनाव से करीब आठ माह पहले अध्यक्ष बदल दिया है। नए अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाले केवल सिंह ढिल्लों पर भाजपा ने बड़ा दांव खेला है। वे न केवल सूबे में भाजपा के लिए बड़ा जट्ट सिख चेहरा बन सकते हैं बल्कि पार्टी को सूबे के सबसे बड़े क्षेत्र मालवा में भी मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। 
विज्ञापन


ढिल्लों किसानों, कर्मचारियों समेत प्रदेश के हर वर्ग को भाजपा से जोड़ने की बात कहते हुए महाराजा रणजीत सिंह जी के सरकार-ए-खालसा व राम राज के संकल्प संग पंजाब को आगे लेकर जाना चाहते हैं। पंजाब भाजपा का नया सरदार बनने के बाद ढिल्लों ने अमर उजाला से अपनी प्राथमिकताओं, चुनाैतियों और भविष्य के रोडमैप पर खुलकर बात की।
विज्ञापन

प्रश्न : पंजाब में बड़ी चुनाैती और लक्ष्य क्या मानते हैं ?
उत्तर :
चुनाैती की बात करें तो पंजाब की माली हालत और कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है। सूबा वित्तीय आपतकाल की ओर बढ़ रहा है जबकि करप्शन की तो हद हाे चुकी है। लोगों ने मन बना लिया है कि इस बार भाजपा को ही माैका देना है। सरकार आती है तो बहुत कुछ ठीक करना पड़ेगा। लक्ष्य तक हमें पंजाबी पहुंचाएंगे और इस बार भाजपा को अपनी सेवा का माैका जरूर देंगे।
प्रश्न : क्या आपकी नियुक्ति जट्ट सिखों काे साधने के लिए है ?
उत्तर :
पंजाब गुरुओं, संतों और पीरों की धरती है। यहां भाईचारक और सभ्याचारक साझ बहुत मजबूत है। भाजपा सभी वर्गाें और समुदायों को साथ लेकर चलती है। जट्ट सिख, हिंदू, दलित, किसान, करोबारी, महिलाएं, युवा और अन्य सभी वर्गों के लोग मिलकर भाजपा की सरकार बनाएंगे। हम किसी को नहीं बल्कि पंजाबी इस बार भाजपा को साधेंगे।
प्रश्न : पार्टी में सबको साथ लेकर कैसे चलेंगे ?
उत्तर :
भाजपा बहुत ही अनुशासित संगठन वाली पार्टी है। पंजाब भाजपा के सभी नेताओं से मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं। हर निर्णय उनकी साथ सलाह-मशविरा के बाद ही लिया जाएगा। पंजाब में संगठन बहुत मजबूत है और सभी एक लक्ष्य के लिए काम कर रहे हैं और करते रहेंगे।
प्रश्न : पंजाब में क्या बदलाव चाहते हैं ?
उत्तर :
इस वक्त सूबा गैंगस्टरवाद और नशा-हथियार तस्करी जैसी गंभीर समस्या से बुरी तरह ग्रस्त है। यह हमारा ट्रैक रिकॉर्ड है, जहां हमारी सरकार बनती है, वहां हम कानून-व्यवस्था पर बहुत काम करते हैं। यूपी से डाकू, बदमाश और गैंगस्टर खत्म हो गए, आतंकवाद और नक्सवाद पर काफी नियंत्रण है। पंजाब में भी गैंगस्टरवाद और नशा-हथियार तस्करी को भाजपा ही खत्म कर सकती है। महाराजा रणजीत सिंह जी के सरकार-ए-खालसा व राम राज के संकल्प से पंजाब को खुशहाल बनाएंगे।
प्रश्न : किसान और कर्मचारी बहुत नाराज हैं, कैसे साधेंगे ?
उत्तर :
हरियाणा राज्य पंजाब का छोटा भाई है। वहां 21 फसलों पर एमएसपी मिलता है और पंजाब में केवल दो फसलों गेहूं व धान पर और ये एमएसपी भी सीसीएल के जरिये केंद्र सरकार देती है। सरकार आई तो पंजाब में भी 21 फसलों पर एमएसपी देंगे। पंजाब के कर्मचारियों का करोड़ों रुपये डीए बकाया पड़ा है। उसकी अदायगी हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी।
प्रश्न : विरोधी बहुत आक्रामक हैं, कैसे निपटेंगे ?
उत्तर :
विरोधियों से हम नहीं पंजाब की जनता निपटेगी। पंजाबियों ने आप, कांग्रेस और शिअद सभी दलों की सरकारें देख ली हैं तभी आज आवाज उठ रही है कि इस बार भाजपा को माैका देना है। सीएम कहते हैं कि भाजपा एक-दो सीटों पर सिमट जाएगी। खैर, आगामी चुनाव में भाजपा को पंजाबियों से मिलने वाला प्यार देखकर विरोधी भी चाैंक जाएंगे। कांग्रेस पहले गुटबाजी से बाहर निकल जाए तो ही कुछ करेगी।
प्रश्न : मुद्दों पर राजनीति होगी या ईडी और एसआईआर पर ?
उत्तर :
भाजपा ने हमेशा मुद्दों पर ही राजनीति की है। जो लोग ईडी और एसआईआर को मुद्दा बना रहे हैं वे यह बात समझ लें कि जो भी गलत काम करेगा, उसे बख्शा जाएगा। ईडी स्वतंत्र एजेंसी है और जहां गड़बड़ी होती है, वहां पहुंचती है। एसआईआर पर भ्रामक प्रचार अब तो बंद हो जाना चाहिए क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की इस प्रक्रिया को सही ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed