फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   punjab assembly election 2027 AAP new move Written on slip I swear that I will always vote for Aam Aadmi Party

आप का नया दांव: 'मैं कसम खाता/खाती हूं कि हमेशा आम आदमी पार्टी को वोट दूंगा/दूंगी'; वोटरों से लिखवाई ये पर्ची

Tue, 06 Oct 2026 08:27 AM IST
Sharukh Khan भारत भूषण, संवाद, बठिंडा
भारत भूषण, संवाद, बठिंडा Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 06 Oct 2026 08:27 AM IST
सार

पंजाब में वोट के लिए आप की सियासी पर्ची ने हलचल बढ़ा दी है। पर्ची पर लिखा है कि मैं कसम खाता/खाती हूं कि हमेशा आम आदमी पार्टी को वोट दूंगा/दूंगी। आम आदमी पार्टी के नाम से जारी पर्ची पर सीरियल नंबर के अलावा पंजाब, जिला, विधानसभा, गांव और वार्ड से संबंधित जानकारी अंकित की गई है।

विज्ञापन
punjab assembly election 2027 AAP new move Written on slip I swear that I will always vote for Aam Aadmi Party
punjab vidhan sabha election - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट के साथ सियासी दलों ने मतदाताओं तक पहुंच बनाने के नए तरीके आजमाने शुरू कर दिए हैं। मौर विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की एक ऐसी पर्ची सामने आई है, जिसने राजनीतिक हलकों में चर्चा छेड़ दी है।
विज्ञापन


पर्ची पर मतदाता का नाम, उम्र, फोन नंबर समेत अन्य जानकारी दर्ज करने के साथ उसमें यह भी लिखा है कि मैं कसम खाता/खाती हूं कि हमेशा आम आदमी पार्टी को वोट दूंगा/दूंगी। आप के जिला अध्यक्ष बलजीत सिंह ने पर्चियां काटे जाने की पुष्टि करते हुए इसे बूथ स्तर पर लोगों को पार्टी से जोड़ने का अभियान बताया है।
विज्ञापन
Trending Videos

पर्ची पर मतदाता की पूरी जानकारी
आम आदमी पार्टी के नाम से जारी पर्ची पर सीरियल नंबर के अलावा पंजाब, जिला, विधानसभा, गांव और वार्ड से संबंधित जानकारी दर्ज है। इसके बाद मतदाता का नाम, आयु, फोन नंबर, पिता का नाम और विधानसभा क्षेत्र के संबंधित एरिया का नाम लिखा गया है। 
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, ऐसी पर्चियां मौड़ विधानसभा क्षेत्र के राम नगर गांव के मतदाताओं से संबंधित हैं। ये पर्चियां एक अक्तूबर को काटी गई हैं। पर्ची काटने के साथ लोगों को दो पंफ्लेट भी दिए जा रहे हैं। इनमें मान के मुनाफे अभियान वाला पंफलेट भी शामिल है।
विज्ञापन

आप विधायक के पार्टी से बाहर होने के बाद बदले समीकरण
मौड़ के मौजूदा आप विधायक सुखवीर सिंह मैसरखाना के पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। शिक्षक कमी के मुद्दे पर सोशल मीडिया लाइव के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान और मनीष सिसोदिया पर सवाल उठाने के कुछ घंटे बाद पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद मौर हलके में आप की ओर से चुनाव लड़ने के लिए नवदीप जीदा और राजू धड्डे के नाम चर्चा में हैं।

 

भाजपा नेता बोले- काम के आधार पर मिलेगा वोट
भाजपा नेता सरूप चंद सिंगला ने कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर से पर्ची काटकर लोगों से कसम खिलाने का तरीका राजनीति में पहली बार देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में लोग काम और विकास के आधार पर वोट देंगे, केवल इस तरह की पर्ची काटने से किसी पार्टी को वोट नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed