फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   PSEB 8th Class Result Hoshiarpur Puneet scores 100 percent marks

PSEB 8th Class Result: होशियारपुर के पुनीत ने झटके 100% अंक, टॉप-3 में दो बेटियां, 97.30 प्रतिशत रहा रिजल्ट

Fri, 04 Apr 2025 09:35 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 04 Apr 2025 09:35 PM IST
सार

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। इस बार टॉप-3 में एक लड़का और दो लड़कियों ने जगह बनाई है। 

विज्ञापन
PSEB 8th Class Result Hoshiarpur Puneet scores 100 percent marks
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की तरफ से शुक्रवार दोपहर बाद 8वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। इस बार टॉपर की लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर होशियापुर का पुनीत वर्मा रहा है। वहीं नंबर दो और तीन में बेटियों ने जगह बनाई है। 
विज्ञापन


बता दें कि इस बार 8वीं की बोर्ड परीक्षा में 10,471 स्कूलों से कुल 2,90,471 बच्चों ने परीक्षाएं दी थी। इनमें से 2,82,627 ने परीक्षा पास की है। परिणाम प्रतिशत 97.30 रहा है। परीक्षा में टॉपर पुनीत ने 100 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। दूसरे स्थान पर नवजोत कौर ने भी 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं। नवजोत कौर फरीदकोट की है। वहीं तीसरे नंबर पर अमृतसर की नवजोत कौर ने 99.83 फीसदी अंक झटके हैं। 
विज्ञापन

अगर बात मेरिट की करें तो पहले तीन स्थान छोड़कर 316 विद्यार्थी मेरिट लिस्ट में शामिल हुए हैं। मेरिट में शामिल इन विद्यार्थियों के अंक 99.83 से 98 प्रतिशत के बीच दर्ज किए गए। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर परिणाम अपलोड कर दिया गया है। वहीं, जो विद्यार्थी प्रमोट नहीं हो पाए हैं, उनके लिए कंपार्टमेंट की परीक्षा जून में आयोजित की जाएगी। इसके लिए संबंधित विद्यार्थी अलग से आवेदन पत्र भरेंगे।

बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने कहा कि इस बार बोर्ड परीक्षाएं पहले से अधिक सख्ती और पारदर्शिता के साथ आयोजित की गई हैं और भविष्य की बोर्ड परीक्षाओं को प्रभावी बनाने के लिए प्रश्न पत्रों की गुणवत्ता में सुधार और पाठ्यक्रम में आवश्यक सुधार करके कई अन्य प्रयास किए जाएंगे।

बोर्ड की वेबसाइट से रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों को पीएसईबी की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर जाना होगा। वहां पर आपको वेबसाइट पर क्लिक करना होगा। इसमें विद्यार्थयों को अपना रोल नंबर व नाम भरना होगा। यहां विद्यार्थियों काे परिणाम मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed