{"_id":"677b4e41532749070f0a1a5d","slug":"prtc-punbus-union-strike-in-punjab-today-all-update-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बसों का चक्का जाम: आज से तीन दिन नहीं चलेंगी सरकारी बसें, पीआरटीसी व पनबस यूनियन की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बसों का चक्का जाम: आज से तीन दिन नहीं चलेंगी सरकारी बसें, पीआरटीसी व पनबस यूनियन की हड़ताल
Mon, 06 Jan 2025 12:09 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:09 PM IST
सार
यूनियन के प्रधान जगजीत सिंह ने बताया कि वह अस्थायी कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर पिछले काफी समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं की जा रही है। उन्होंने हाल ही में कई कैबिनेट मंत्रियों को भी ज्ञापन सौंपा था, लेकिन बावजूद इसके उनको कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
फरीदकोट में रोडवेज कर्मियों की हड़ताल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में सोमवार से तीन दिन के लिए सरकारी बसें नहीं चली। पनबस और पीआरटीसी ठेका कर्मचारी यूनियन सोमवार 6 जनवरी से लेकर बुधवार 8 जनवरी तक हड़ताल पर जा रही है।
इस दौरान 38 डिपो से पूरा दिन बसें बंद हैं, जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। मंगलवार को यूनियन की तरफ से चंडीगढ़ में सीएम ऑफिस को घेराव किया जाएगा। मोहाली में कर्मचारी एकत्रित होंगे और सीएम ऑफिस कूच करेंगे।
फरीदकोट के पीआरटीसी डिपो में कच्चे कर्मचारियों ने तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों द्वारा पिछले लंबे समय से अपनी सेवाएं स्थायी करने समेत अन्य मांगों को लेकर संघर्ष किया जा रहा है पर सरकार सुनवाई नहीं कर रही।