{"_id":"6b046c70b61f7cde0d090616","slug":"proposal-for-five-new-courts-in-chandigarh-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में पांच नई अदालतों का प्रस्ताव: केंद्र और प्रशासन से हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, दिए ये आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में पांच नई अदालतों का प्रस्ताव: केंद्र और प्रशासन से हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, दिए ये आदेश
Mon, 23 Nov 2026 10:10 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 23 Nov 2026 10:10 PM IST
सार
हाईकोर्ट प्रशासन के अनुसार, इन विशेष अदालतों की स्थापना से संबंधित अधिसूचनाएं भारत सरकार के पास लंबित हैं।
विज्ञापन
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ में परिवार न्यायालय के साथ एनडीपीएस, पॉक्सो, सीबीआई और धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतें स्थापित करने का मामला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। हाईकोर्ट ने इस पर संज्ञान लेते हुए केंद्र सरकार और यूटी प्रशासन को अगली सुनवाई पर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। दोनों पक्षों को अदालतों के लिए जरूरी स्टाफ और अन्य सुविधाओं के संबंध में भी अपना पक्ष रखना होगा।
पीपुल्स वेलफेयर सोसायटी की ओर से दायर जनहित याचिका में शुरुआत में चंडीगढ़ में परिवार न्यायालय स्थापित करने और इसके लिए न्यायिक अधिकारियों व सहायक कर्मचारियों के पद मंजूर करने की मांग की गई थी। अब हाईकोर्ट प्रशासन ने याचिका का दायरा बढ़ाते हुए चार विशेष अदालतों की स्थापना और उनके लिए जरूरी पद सृजित करने पर भी विचार करने का आग्रह किया है।
प्रस्ताव के अनुसार, विशेष एनडीपीएस अदालत में नशीले पदार्थों की तस्करी और संबंधित मामलों की सुनवाई होगी। फास्ट ट्रैक पॉक्सो अदालत बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों से जुड़े मामलों का तेजी से निपटारा करेगी। विशेष सीबीआई अदालत में भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और अन्य आपराधिक मामलों की सुनवाई होगी, जिनकी जांच सीबीआई करती है। वहीं, विशेष पीएमएलए अदालत में धनशोधन और अवैध धन से जुड़े मामलों की सुनवाई होगी।
विज्ञापन
हाईकोर्ट प्रशासन के अनुसार, इन विशेष अदालतों की स्थापना से संबंधित अधिसूचनाएं भारत सरकार के पास लंबित हैं। ऐसे में अदालत से आग्रह किया गया है कि संशोधित मांगों को जनहित याचिका में शामिल कर अदालतों की स्थापना के साथ न्यायिक अधिकारियों और सहायक कर्मचारियों के पदों के सृजन पर भी विचार किया जाए।