फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Politics on flood aap Aman Arora angry on statement of Union Agriculture Minister shivraj chauhan

बाढ़ पर राजनीति: केंद्रीय कृषि मंत्री के बयान पर भड़के अमन अरोड़ा, कहा-सिर्फ फोटो खिंचवाया और चले गए

Sat, 06 Sep 2025 12:22 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 06 Sep 2025 12:22 PM IST
सार

पंजाब में बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करने के बाद केंद्रीय कृषिमंत्री शिवराज चौहान ने कहा था कि राज्य के दरिया पर बने बांध अवैध खनन से कमजोर हो गए हैं। इसी कारण बाढ़ आई है। 

विज्ञापन
Politics on flood aap Aman Arora angry on statement of Union Agriculture Minister shivraj chauhan
अमन अरोड़ा और हरपाल चीमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान के पंजाब में खनन के कारण भी आई बाढ़ वाले बयान पर आम आदमी पार्टी ने पलटवार किया है। आप पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने पंजाब का दौरा किया, फोटो खिंचवाया और चले गए। बाढ़ में लोगों की मदद के लिए एक पैसे का ऐलान नहीं किया है। 
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बाढ़ आई है, वहां भाजपा किसे दोष देगी। उन्होंने कहा कि इतने निम्न स्तर की राजनीति सही नहीं है। ऐसे समय में जब पंजाब की मदद की जरूरत थी, तो प्रदेश को अकेला छोड़ दिया है। 
विज्ञापन

हमारी टीमें सर्वे कर रही, केंद्र को सौंपेगे रिपोर्ट

कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि प्रदेश में नुकसान को लेकर जल्द ही केंद्र को एक रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इसमें अब तक हुए नुकसान से अवगत करवाया जाएगा, ताकि इसकी भरपाई की जा सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहा था शिवराज चाैहान ने

पंजाब में बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा कर केंद्रीय कृषिमंत्री शिवराज चौहान ने कहा था कि अवैध खनन से बांध कमजोर हो गए हैं। इसी वजह से बाढ़ का पानी गांवों तक पहुंचा है। अब उन संरचनाओं को मजबूत करना बेहद जरूरी है ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी से पंजाब को बचाया जा सके।

शिवराज ने कहा कि पंजाब को इस संकट से बाहर निकालने के लिए अल्पकालिक, मध्यकालिक और दीर्घकालिक योजनाएं बनानी होंगी। संकट बड़ा है लेकिन इससे निकलने के लिए केंद्र कोई भी कसर नहीं छोड़ेगा। राज्य सरकार को भी पूरी गंभीरता के साथ जमीनी स्तर पर काम करना होगा। जब पानी उतरेगा तो बीमारी फैलने का खतरा सामने होगा। मृत पशुओं का सुरक्षित निस्तारण करना होगा। खेतों में सिल्ट जमा हो गई है उसे हटाने की योजना बनानी होगी ताकि अगली फसल पर संकट न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed