Punjab: जाखड़ को पुलिस ने हिरासत में लिया, जालंधर में सीएम का पुतला फूंका, फाजिल्का में बीजेपी नेता गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने अबोहर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ का काफिला रोक दिया है। ऐसे में सुनील जाखड़ समेत कई नेता व कार्यकर्ता बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं।
विस्तार
इससे पहले वीरवार को अबोहर के गांव रायपुरा में पुलिस ने लोगों को केंद्र सरकार की जन सुविधियाओं की जानकारी देने के लिए लगाए गए कैंप में बैठे भाजपा नेताओं को हिरासत में लिया था। इसके बाद सुनील जाखड़ ने एलान किया था कि वे शुक्रवार को खुद अबोहर के गांव रायपुरा में कैंप लगाने के लिए पहुंचेंगे।
सुनील जाखड़ सुबह करीब 10 बजे अपने निवास से काफिले सहित गांव रायपुरा के लिए रवाना हुए लेकिन उन्हें रायपुरा जाने से पहले ही सीतो रोड पर काला टिब्बा टोल प्लाजा के निकट पुलिस ने रोक लिया। जिला पुलिस ने वहां थ्री लेयर बेरिकेड लगा रखे थे। एसएसपी गुरमीत सिंह ने कहा कि हालात न बिगड़े, इसलिए यह नाकाबंदी की गई है। इसके बाद सुनील जाखड़ समेत अन्य नेताओं ने बीच सड़क पर धरना शुरू कर दिया। पुलिस ने जाखड़ समेत अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस की गाड़ी में बैठकर थाने ले गई।
फाजिल्का में भाजपा नेता काका कंबोज को पुलिस ने हिरासत में लिया
फाजिल्का में पंजाब पुलिस ने भाजपा के जिला प्रधान सुखविंदर सिंह काका कंबोज को हिरासत में लिया है। सुखविंदर सिंह काका का कहना है कि वह लोग अपनी पार्टी के आदेश पर लोगों की भलाई के लिए कैंप लगाया हुआ था। कैंप में सभी गरीब लोग आए हुए थे किसी भी व्यक्ति से कोई पैसा भी नहीं लिया जा रहा था, लेकिन वहां पर पंजाब पुलिस के अधिकारी पहुंचे और उन्हें जबरन हिरासत में ले लिया। उन्होंने लोगों से कहा कि वे उनकी भलाई के काम वास्ते जेल में भी जाने को तैयार है। पुलिस उन्हें अपने साथ गाड़ी में बैठ कर ले गई। भाजपा सदस्यों और लोगों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
जालंधर में फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
पंजाब भाजपा की तरफ से शुक्रवार को पंजाब भर में आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में शुक्रवार को जालंधर के श्री राम चौक में भाजपा द्वारा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। जहां पर भाजपा कार्यकताओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए। जिलाअध्यक्ष सुशील शर्मा ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा लोगों को मिलने वाली सुविधाओं को रोकने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के बाद पंजाब भाजपा ने सोचा है कि पंजाब के सभी विधानसभा सीटों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा का कार्यकर्ता रुकेगा नहीं और तीखा प्रदर्शन करता हुआ संघर्ष करता हुआ दिखाई देगा।
संगरूर के सुनाम में भाजपा के जिला अध्यक्ष दामन बाजवा के नेतृत्व में सुनाम के एसडीएम कार्यालय के सामने धरना दिया गया। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतर कर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। दामन बाजवा ने कहा कि आप सरकार, दलित वर्ग समेत अन्य लाभपात्रियों तक लाभ पहुंचाने में अड़चन डाल रही है। भाजपा हर हाल में मोदी सरकार की सभी योजनाओं का लाभ हर योग्य परिवार की दहलीज तक पहुंचाएगी। दामन बाजवा ने कहा कि विपक्ष दल का विधायक रहते हुए अमन अरोड़ा की ओर से सुविधा केंद्र चलाया गया था। तब तो किसी सरकार ने उन्हें नहीं रोका।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.