फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   PM Narendra Modi visit Chandigarh today all update news

चंडीगढ़ में पीएम मोदी: 4700 के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन, PGI में MBBS को मंजूरी; जानें दाैरे की बड़ी बातें

Fri, 17 Jul 2026 03:35 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 17 Jul 2026 03:35 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंडीगढ़ में 4700 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। उन्होंने इस दाैरान चंडीगढ़ से अपने पुराने रिश्तों को याद किया। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi visit Chandigarh today all update news
पीएम मोदी का चंडीगढ़ दाैरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार दोपहर चंडीगढ़ पहुंचे। पीएम मोदी ने आज 4700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने चंडीगढ़ से जुड़ी अपनी यादों को साझा किया। 
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि चंडीगढ़ केवल एक शहर नहीं भारत के डेवलपमेंट के लिए एक मॉडल है। चंडीगढ़ की पहचान बेहतर लाइफस्टाइल, चिकित्सा सुविधा से है। मां चंडी के आशीर्वाद के लिए भी इसकी पहचान है। चंडीगढ़ का विकास हमेशा एनडीए सरकार की प्राथमिकता रहा है।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि चंडीगढ़ उत्तर भारत को जोड़ता है। चिकित्सा सेवाओं के लिए चंडीगढ़ एक हब है। मोदी ने चंडीगढ़ के रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी इंद्रजीत सिंह सिद्धू की सफाई अभियान की तारीफ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीआई के दिनों को किया याद

पीएम ने कहा कि जब वे चंडीगढ़ में रहते थे तो उन्हें किसी न किसी की मदद के लिए पीजीआई आना पड़ता था। 2015 में पीजीआई के दीक्षांत समारोह में आया था, तब से पीजीआई का बहुत विकास हुआ है। 
 

पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें 

ट्राइसिटी को 4700 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात
पीएम मोदी ने आज चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी में सड़क, स्वास्थ्य, रेलवे, आवास और शिक्षा क्षेत्र की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम ने कहा कि यह निवेश पूरे क्षेत्र के विकास की नई आधारशिला बनेगा।

चंडीगढ़ बनेगा उत्तर भारत का हेल्थ हब
पीजीआई के एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेज सेंटर, मदर एंड चाइल्ड सेंटर और क्रिटिकल केयर ब्लॉक की शुरुआत करते हुए पीएम ने कहा कि लाखों मरीजों को अत्याधुनिक इलाज मिलेगा।

पीजीआई में अब एमबीबीएस की भी पढ़ाई
प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि पीजीआई को एमबीबीएस पाठ्यक्रम की मंजूरी मिल गई है। इससे चिकित्सा शिक्षा और विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी।

अगले वर्ष 75 हजार नई मेडिकल सीटें
देश में मेडिकल शिक्षा का दायरा बढ़ाने के लिए एमबीबीएस और पीजी की 75 हजार नई सीटें जोड़ने का ऐलान किया।

स्वास्थ्य नीति का फोकस अब इलाज नहीं, रोकथाम
पीएम ने कहा कि 2017 की राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति के बाद आयुष्मान आरोग्य मंदिर, डिजिटल हेल्थ मिशन, टेलीमेडिसिन और टीबी मुक्त भारत अभियान जैसी पहलें इसी सोच का परिणाम हैं।

भारत अब मदद मांगने वाला नहीं, मदद पहुंचाने वाला देश
मोदी ने कोरोना काल का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने दुनिया को वैक्सीन और दवाइयां भेजीं। अब देश मेडिकल टूरिज्म का बड़ा केंद्र बन रहा है।

सड़क परियोजनाओं से बदलेगी ट्राइसिटी की तस्वीर
पीएम ने जीरकपुर बाइपास, आईटी सिटी-कुराली छह लेन कॉरिडोर, ट्राइसिटी रिंग रोड और पीआर-7 ग्रीन कॉरिडोर जैसी परियोजनाओं को ट्रैफिक जाम का स्थायी समाधान बताया।

चंडीगढ़ की पहचान अब स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर
पीएम ने कहा कि शहर की आधुनिक जीवनशैली, बेहतर सुविधाएं और तकनीक आधारित प्रशासन पूरे उत्तर भारत के लिए मॉडल बनेंगे।

स्वच्छता को बताया विकास का आधार
स्वच्छ भारत अभियान को जनआंदोलन बताते हुए पीएम ने रोड वॉरियर्स अभियान के लिए सेवानिवृत्त आईपीएस इंद्रजीत सिंह की सराहना की और कहा कि स्वच्छता अनेक बीमारियों की रोकथाम का सबसे बड़ा माध्यम है।

विकसित भारत के संकल्प में चंडीगढ़ की बड़ी भूमिका
प्रधानमंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ शिक्षा, इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य और अनुसंधान का केंद्र है। यहां का विकास केवल शहर नहीं, बल्कि पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के करोड़ों लोगों के भविष्य को नई दिशा देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed