फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   PM Modi Canada Visit Punjabis excited about improving relations between Canada India visa system

PM Modi Canada Visit: कनाडा-भारत के सुधरते रिश्ते से पंजाबियों में उत्साह, वीजा प्रणाली होगी सरल

Thu, 19 Jun 2025 03:54 PM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 19 Jun 2025 03:54 PM IST
सार

मार्च 2025 तक कनाडा में 8 लाख 21 हजार वीजा आवेदन लंबित पड़े हुए थे। भारतीय मूल के काफी लोगों को लंबे समय से टूरिस्ट वीजा तक नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
PM Modi Canada Visit Punjabis excited about improving relations between Canada India visa system
पीएम मोदी और मार्क कार्नी - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और कनाडा ने एक-दूसरे की राजधानियों में हाई कमिश्नर (राजदूत) को फिर से नियुक्त करने पर सहमति जताई है। इसे एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक सफलता के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन


यह फैसला ऐसे समय में हुआ है जब भारतीय लोगों पर कनाडा ने वीजा में सख्ती कर रखी है। जहां 80 फीसदी विद्यार्थियों के वीजा रिफ्यूज किए जा रहे हैं वहीं टूरिस्ट वीजा भी लंबे समय तक नहीं दिया जा रहा है। दोनों देशों के पीएम की मीटिंग से बने सकारात्मक माहौल का सबसे अधिक असर पंजाब पर होगा। पंजाब से भी भारी संख्या में विद्यार्थी शिक्षा के लिए कनाडा जाते हैं। कनाडा में हालात यह बन गए थे कि पिछले एक साल में 7743 भारतीय मूल के लोगों की कनाडा सिटीजन को रिफ्यूज किया गया और महज 2820 लोगों को सिटीजनशिप दी गई। वह भी उन लोगों को जो कनाडा के पीआर धारक थे।
विज्ञापन


मार्च 2025 तक कनाडा में 8 लाख 21 हजार वीजा आवेदन लंबित पड़े हुए थे। भारतीय मूल के काफी लोगों को लंबे समय से टूरिस्ट वीजा तक नहीं दिया जा रहा है। रिटायर एसएसपी लखविंदर सिंह लंबे समय से कनाडा टूरिस्ट वीजा का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि 2023 से पहले वह काफी बार कनाडा का दाैरा कर आए थे लेकिन दोनों देशों के संबंध खराब होने के कारण वीजा लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी अधिकारी हरप्रीत सिंह ने भी एक साल पहले कनाडा का टूरिस्ट वीजा का आवेदन किया था लेकिन नहीं दिया, फाइल पेंडिंग चल रही है। भारत ने कनाडा के छह राजनयिकों को पिछले साल 19 अक्तूबर तक वापस जाने को कह दिया है तो कनाडा ने भी भारत के छह राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था। जब तनाव बढ़ा था, तब भारत ने एक महीने के लिए कनाडाई नागरिकों के लिए वीजा निलंबित कर दिया था। यानी, भारत ने कनाडाई नागरिकों को वीजा देने पर रोक लगा दी थी।

भारत का वीजा मांगने वाले ज्यादातर कनाडा में रहने वाले भारतीय मूल के नागरिक ही हैं, जो अपने परिजनों से मिलने के लिए भारत आते हैं। ऐसे में इस प्रतिबंध का सीधा-सीधा असर इन पर पड़ा। हालांकि, जिन भारतीय नागरिकों के पास ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया यानी ओसीआई कार्ड या लांग टर्म वीजा था, उनका इस पर कोई असर नहीं हुआ। इसके साथ ही टूरिस्ट वीजा की प्रकिया भी काफी धीमी हो गई। 2024 में कनाडा ने 23 लाख लोगों के वीजा रिफ्यूज किए जिसमें 11 लाख टूरिस्ट वीजा थे।


कनाडा की इमिग्रेशन एक्सपर्ट वीजा 24 की पूजा का कहना है कि भारत व कनाडा में सुखद रिश्तों की शुरुआत दोबारा हो चुकी है। पीएम मोदी की कनाडा फेरी से वीजा प्रणाली सरल होगी, ऐसा आभास हो रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed