फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Pathankot girl Vanya go to Japan selected for YFU 2026

Punjab: पठानकोट की वन्या जाएगी जापान, YFU-2026 के लिए सेलेक्शन, डीसी डॉ. पल्लवी ने दी बधाई

Mon, 03 Nov 2025 06:08 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 03 Nov 2025 06:08 PM IST
सार

पठानकोट के प्रताप वर्ल्ड स्कूल की प्रतिभाशाली व मेधावी छात्रा वन्या मल्होत्रा का चयन 2026 वाईएफयू (यूथ फॉर अंडरस्टैंडिंग) इंडिया शॉर्ट-टर्म स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत जापान के लिए हुआ है।

विज्ञापन
Pathankot girl Vanya go to Japan selected for YFU 2026
उपायुक्त डॉ. पल्लवी ने वन्या को बधाई दी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पठानकोट के प्रताप वर्ल्ड स्कूल की प्रतिभाशाली व मेधावी छात्रा वन्या मल्होत्रा का चयन 2026 वाईएफयू (यूथ फॉर अंडरस्टैंडिंग) इंडिया शॉर्ट-टर्म स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत जापान के लिए हुआ है। विशेष गौरव की बात यह है कि वन्या को यह पूर्ण छात्रवृत्ति प्राप्त हुई है जो पूरी तरह से जापान सरकार द्वारा वित्तपोषित है। प्रताप वर्ल्ड स्कूल के निदेशक सनी महाजन, निदेशक ओशिन महाजन, प्रिंसिपल शुभ्रा रानी ने कहा कि भारत भर से प्राप्त सैंकड़ों आवेदनों में से वन्या पंजाब राज्य से चयनित मात्र चार छात्राओं में से एक हैं तथा जिला पठानकोट से चयनित होने वाली एकमात्र छात्रा हैं, जो विद्यालय एवं जिले दोनों के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।

विज्ञापन


वाईएफयू इंडिया एक्सचेंज प्रोग्राम उन छात्रों का चयन करता है जिनमें खुले विचार, अनुकूलनशीलता और संस्कृति के प्रति संवेदनशीलता जैसी विशेषताएं होती हैं ताकि वे वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर सकें। वन्या का चयन उनके शैक्षणिक उत्कृष्टता, नेतृत्व क्षमता तथा अंतरराष्ट्रीय अनुभवों से सीखने की तत्परता का प्रमाण है। उपायुक्त पठानकोट डॉ. पल्लवी ने वन्या से मुलाकात कर उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि वन्या की यह उपलब्धि जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और ऐसे अवसर युवाओं में वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed