फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Pakistan stops Sikh pilgrims from entering India

पाकिस्तान ने भारत आने से रोके सिख श्रद्धालु : वीजा मिला, पर एनओसी नहीं, फैसलाबाद एयरपोर्ट से भेजा घर

Sun, 13 Sep 2026 10:52 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 13 Sep 2026 10:52 AM IST
सार

इन श्रद्धालुओं को 10 सितंबर की रात फैसलाबाद से फ्लाइट लेकर दुबई और वहां से दिल्ली पहुंचना था। हालांकि पाकिस्तान सरकार की ओर से एनओसी नहीं मिलने के कारण उन्हें फ्लाइट में सवार होने की अनुमति नहीं दी गई।

विज्ञापन
Pakistan stops Sikh pilgrims from entering India
फैसलाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए आने वाले 92 सिख श्रद्धालुओं को पाकिस्तान सरकार की अनुमति नहीं मिलने के कारण शुक्रवार रात फैसलाबाद एयरपोर्ट से अपने घर लौटना पड़ा। पाकिस्तान सरकार ने उन्हें भारत आने के लिए वापसी टिकट और एनओसी की शर्त पूरी करने को कहा था। 

विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने एयरपोर्ट पर इसका विरोध किया, लेकिन अनुमति नहीं मिलने के कारण उनकी फ्लाइट छूट गई। इसके बाद सभी श्रद्धालु अपने-अपने घर लौट गए। मामले में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने भी पाकिस्तान सरकार के रवैये पर विरोध जताया है। 104 लोगों ने भारत आने के लिए वीजा के लिए आवेदन किया था, जिनमें 92 को वीजा जारी हुआ था। 
विज्ञापन


इन श्रद्धालुओं को 10 सितंबर की रात फैसलाबाद से फ्लाइट लेकर दुबई और वहां से दिल्ली पहुंचना था। हालांकि पाकिस्तान सरकार की ओर से एनओसी नहीं मिलने के कारण उन्हें फ्लाइट में सवार होने की अनुमति नहीं दी गई। श्रद्धालुओं के पास 10 अक्टूबर तक भारत का वीजा वैध है। ऐसे में यदि इस अवधि के दौरान पाकिस्तान के गृह विभाग से एनओसी जारी होती है तो वे दोबारा टिकट लेकर भारत आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसजीपीसी ने कहा कि भारत सरकार की ओर से वीजा जारी किए जाने के बावजूद पाकिस्तान सरकार ने श्रद्धालुओं को भारत आने की अनुमति नहीं दी। कमेटी ने इसे धार्मिक यात्रा में बाधा डालने वाला कदम बताया है।


अटारी बॉर्डर बंद होने से चुना था हवाई रास्ता
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने अटारी बॉर्डर बंद कर दिया था। इसके चलते पाकिस्तान से सिख श्रद्धालुओं के सड़क मार्ग से भारत आने का रास्ता बंद है। इसी कारण इन श्रद्धालुओं ने पहले दुबई और फिर दिल्ली पहुंचने के लिए हवाई मार्ग चुना था। अब एनओसी मिलने पर ही उनके दोबारा भारत आने का रास्ता खुल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed