फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Pakistan Sending Chinese grenades to spread terror aim to re establish BKI terror module

नापाक पाकिस्तान: दहशत फैलाने के लिए भेज रहा चीनी ग्रेनेड, मकसद-बीकेआई के टेरर मॉड्यूल को फिर स्थापित करना

Fri, 15 Aug 2025 11:33 AM IST
निवेदिता वर्मा मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 15 Aug 2025 11:33 AM IST
सार

पाकिस्तान पंजाब में एक बार फिर बीकेआई के टेरर माॅड्यूल को स्थापित करना चाहता है। इसके लिए पाकिस्तान में बैठा आईएसआई समर्थित आतंकी हरविंदर रिंदा पंजाब में युवाओं को गुमराह कर बीकेआई से जोड़ने की नापाक कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
Pakistan Sending Chinese grenades to spread terror aim to re establish BKI terror module
चीनी ग्रेनेड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में दहशत फैलाने के लिए पाकिस्तान अब सीमा पार से चीनी हैंड ग्रेनेड पी-86 भेज रहा है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई चीन निर्मित इस हैंड ग्रेनेड उपलब्ध करवा रही है। 
विज्ञापन


यह हैंड ग्रेनेड यहां सक्रिय आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के गुर्गों तक पहुंचाए जाने हैं। इसी के चलते पंजाब पुलिस और बाॅर्डर सिक्योरिटी फोर्स सतर्क हैं। पिछले दिनों इस तरह के कई चीनी हैंड ग्रेनेड पंजाब पुलिस ने विभिन्न जिलों से बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान पंजाब में एक बार फिर बीकेआई के टेरर माॅड्यूल को स्थापित करना चाहता है। इसके लिए पाकिस्तान में बैठा आईएसआई समर्थित आतंकी हरविंदर रिंदा पंजाब में युवाओं को गुमराह कर बीकेआई से जोड़ने की नापाक कोशिश कर रहा है। पंजाब पुलिस का दावा है कि रिंदा यहां एक बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देना चाहता है इसलिए रिंदा पंजाब में सक्रिय अपने गुर्गाें के पास चीनी हैंड ग्रेनेड के अलावा अन्य हथियार व विस्फोटक सामग्री पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज होता है धमाका

पंजाब पुलिस के एक अफसर ने बताया कि चीन निर्मित जो हैंड ग्रेनेड पाकिस्तान भेज रहा है वे उच्च कोटि का एंटी पर्सनल विस्फोटक हैं जो सुपरसोनिक गति से विघटित होते हैं। इनके धमाके की आवाज अपेक्षाकृत तेज होती है और इनका दहन भी अत्यंत तीव्र दर से होता है। संदिग्ध मिस फायर के बाद भी यह हैंड-ग्रेनेड कभी भी विस्फोट हो सकता है। लिहाजा यह अति संवेदनशील और ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाला है।

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस की मदद से पिछले दिनों पकड़े गए आतंकी नेटवर्क के गुर्गों के पास भी चीनी हैंड ग्रेनेड बरामद किए थे। इन गुर्गों ने खुलासा किया था कि उन्हें 15 अगस्त को पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर में एक आतंकी घटना को अंजाम देना था। इसी तरह एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की टीमों ने भी गुरदासपुर के जंगलात क्षेत्र में हथियार और दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए थे। ये हैंड ग्रेनेड भी चीन निर्मित पी-86 थे। 

इस मामले की भी प्रारंभिक जांच के बाद पंजाब पुलिस ने खुलासा किया था कि ये हथियार और हैंड ग्रेनेड आईएसआई और हरविंदर उर्फ रिंदा ने पंजाब में कई जगहों पर हमले करने की एक पूर्व-नियोजित योजना के तहत सीमा पार से भेजे थे। इनके अलावा स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने केंद्रीय एजेंसियों की मदद से शहीद भगत सिंह नगर के पास टिब्बा नंगल-कुलार रोड राॅकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड, दो आईईडी, एक वायरलेस सेट और पांच चीन निर्मित पी-86 हैंड ग्रेनेड बरामद किए थे।


पुलिस सूबे में बीकेआई के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए काम कर रही है। पिछले दिनों कुछ मामले आए हैं, जिनमें हैंड ग्रेनेड पी-86 पकड़े गए हैं। पाकिस्तान में बैठा आतंकवादी हरविंद्र सिंह रिंदा आईएसआई के इशारे पर पंजाब में बीकेआई का टेरर माॅड्यूल स्थापित करना चाहता है और पंजाब की शांति को भंग करने की साजिश कर रहा है। पुलिस इन मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। - गाैरव यादव, पुलिस महानिदेशक, पंजाब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed