फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Over speed truck crushed grandmother and granddaughter in Fatehgarh Sahib

Punjab Accident: बेकाबू कैंटर ने दादी-पोती को कुचला, दोनों के ऊपर से गुजरे ट्रक के टायर, मौके पर मौत

Mon, 05 Jan 2026 04:02 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 05 Jan 2026 04:02 PM IST
सार

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में बेकाबू कैंटर ने दादी और पोती को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। तकों की पहचान सरहिंद शहर की रहने वाली मनजीत कौर और उसकी पोती खुशदीप कौर के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Over speed truck crushed grandmother and granddaughter in Fatehgarh Sahib
दादी और पोती की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहगढ़ साहिब के डीसी कार्यालय के नजदीक सोमवार सुबह दर्दनाक हादसे दादी और पोते की मौत हो गई। राख से भरे एक कैंटर (ट्रक) ने दोनों को कुचल दिया। ट्रक टायर के नीचे आने से 55 वर्षीय दादी और 13 साल की पोती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सरहिंद शहर की रहने वाली मनजीत कौर और उसकी पोती खुशदीप कौर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मृतक मनजीत कौर के पति रणजीत सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी और पोती खुशदीप कौर डीसी कार्यालय फतेहगढ़ साहिब के पास कपड़ों की फड़ी लगाकर बैठी थी। इसी दौरान सरहिंद की ओर से तेज रफ्तार में आए एक कैंटर ने उन्हें कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


खुशदीप कौर माता गुजरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऑफ एमिनेंस, फतेहगढ़ साहिब में सातवीं कक्षा की छात्रा थी। थाना फतेहगढ़ साहिब के सब-इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में रखवा दिया गया है। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed