फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Opposition rejected Punjab Budget Union Minister Ravneet Bittu

Punjab Budget: विपक्ष ने बजट को नकारा, केंद्रीय मंत्री बिट्टू बोले-खाली बर्तन ज्यादा खड़कते हैं

Wed, 26 Mar 2025 04:12 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 26 Mar 2025 04:12 PM IST
सार

पंजाब सरकार के बजट को विपक्ष ने झूठ का पुलिंदा कहा है। महिलाओं को एक हजार रुपये देने के वादे को पूरा न करने पर भी सभी विपक्षी दलों ने सरकार पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
Opposition rejected Punjab Budget Union Minister Ravneet Bittu
बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री का मुंह मीठा कराते स्पीकर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के चाैथे बजट को विपक्ष ने पूरी तरह नकार दिया है। बजट को लेकर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने कहा कि पंजाब में महिलाओं को हर महीने 1100 रुपये देने के अपने प्रमुख वादे को पूरा करने में आप पूरी तरह विफल रही है।

विज्ञापन


बिट्टू ने कहा कि इस पार्टी ने राज्य के कर्ज में लगभग एक लाख करोड़ रुपये जोड़े हैं। यह राशि पिछले 30 वर्षों में जमा हुए 3 लाख करोड़ रुपये के बराबर है। राज्य में बढ़ते अपराध और नशीले पदार्थों की तस्करी के साथ, बजट में कानून और व्यवस्था के मुद्दों को संबोधित करने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किए गए हैं। 
विज्ञापन


चौंकाने वाली बात यह है कि 2025 के बजट में मालवा नहर परियोजना के लिए कोई धन आवंटित नहीं किया गया है। लाखों नौकरियां पैदा करने का आप का वादा अभी अधूरा है, और राज्य में बेरोजगारी एक लगातार समस्या के रूप में बढ़ रही है। उन्होंने इस बजट में पंजाब के लोगों का मजाक उड़ाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र की योजना को अपना बता रही पंजाब सरकार

मोहाली जिला भाजपा प्रधान संजीव वशिष्ट ने कहा कि सरकार ने सत्ता में आने के बाद फ्री योजनाओं को चलाकर राज्य की हालत खस्ता कर दी है। कई डिपार्टमेंट घाटे में चल रहे हैं। उसे घाटे से बाहर निकालने के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है।



पंजाब सरकार ने बजट पेश किया, लेकिन हकीकत में खजाना खाली है। मान सरकार ने टेक्नोलॉजी एक्सटेंशन सेंटर बनाने की घोषणा की है जबकि यह स्कीम केंद्र की है। केंद्र सरकार की स्कीम के तहत राज्य सरकारों से लीज पर जमीन ली जाएगी और पैसा केंद्र सरकार लगाएगी। पंजाब सरकार अपनी किसी भी योजना को सही तरीके से लागू नहीं कर पा रही। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केंद्र की योजनाओं को अपना बताकर झूठी वाहवाही लूट रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed