फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Only 212 immigration agents registered in Punjab Foreign Ministry report

बचो पंजाबियों: सूबे में सिर्फ 212 इमिग्रेशन एजेंट पंजीकृत, आठ जिलों में एक भी नहीं; विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट

Mon, 10 Feb 2025 08:16 AM IST
निवेदिता वर्मा राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 10 Feb 2025 08:16 AM IST
सार

पंजाब समेत पूरे देश भर में ऐसे 3094 एजेंटों की पहचान की गई थी, जो लोगों को विदेश में नौकरी का झांसा देकर उनको ठग रहे थे। यही कारण है कि इन एजेंटों की जानकारी ई-माइग्रेट पोर्टल पर भी अपलोड कर दी गई है, ताकि युवा इन एजेंटों से सतर्क रह सके।

विज्ञापन
Only 212 immigration agents registered in Punjab Foreign Ministry report
अवैध अप्रवासियों को लेकर अमृतसर पहुंचा विमान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पंजाब के लोगों में बाहर जाने का काफी क्रेज है, जिसके चलते प्रदेश में इमिग्रेशन एजेंटों की संख्या बढ़ती जा रही है। इन एजेंटों ने प्रदेश के हर जिलों में अपने ऑफिस खोल रखे हैं, लेकिन इनमें 92 प्रतिशत अवैध रूप से काम कर रहे हैं, क्योंकि 8 प्रतिशत एजेंट्स ही पंजीकृत हैं। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के रिकाॅर्ड के अनुसार प्रदेश में सिर्फ 212 एजेंट ने ही अपने आप को पंजीकृत कराया हुआ है, लेकिन इनमें से भी 65 के लाइसेंस एक्सवायर, रद्द व निष्क्रिय हो चुका है। हालत यह है कि आठ जिलों में एक भी एजेंट पंजीकृत नहीं है, जबकि इनमें बड़ी संख्या में एजेंट अवैध रूप से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

2730 से ज्यादा एजेंट अवैध

प्रदेश में कुल 2730 से ऊपर इमिग्रेशन एजेंट अवैध रूप से काम कर रहे हैं, जो लोगों को बाहर भेजने के लिए भारी राशि वसूल रहे हैं। जिन जिलों में एक भी पंजीकृत इमिग्रेशन एजेंट नहीं है, उनमें पठानकोट, श्री मुक्तसर साहिब, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, मलेरकोटला और मानसा शामिल हैं। सरकार की तरफ से भी इन जिलों में अवैध एजेंटों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

फतेहगढ़ साहिब में एक एजेंट था पंजीकृत, लाइसेंस सस्पेंड

इसी तरह फतेहगढ़ साहिब में सिर्फ एक एजेंट पंजीकृत था, जिसका लाइसेंस भी सस्पेंड हो चुका है। संगरूर में दो पंजीकृत हैं, जिसमें से एक का लाइसेंस निष्क्रिय किया जा चुका है। शहीद भगत सिंह नगर में 3 एजेंट पंजीकृत है, जिसमें से एक का लाइसेंस एक्सपायर हो चुका है। इन आंकड़ोंं से अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह से विदेश भेजने के नाम पर युवाओं के साथ खेल हो रहा है।

इसके अलावा मोगा जिले में दो एजेंट पंजीकृत है, जिसमें से एक का लाइसेंस एक्सपायर है। कपूरथला में 3 और पटियाला में सिर्फ पंजीकृत है, जिसमें से एक का निवेदन के बाद लाइसेंस रद्द कर दिया गया। बठिंडा में दो एजेंट्स पंजीकृत हैं, जबकि दोनों का लाइसेंस ही एक्सपायर है।

सबसे अधिक जालंधर, मोहाली व होशियरपुर में पंजीकृत

सबसे अधिक एजेंट जालंधर, मोहाली और होशियारपुर में पंजीकृत हैं। जालंधर में कुल 86 एजेंटों के पास लाइसेंस हैं। इसमें से 16 का लाइसेंस एक्सपायर हो चुका है, जिसके चलते यह भी बिना लाइसेंस रिन्यू करवाए काम कर रहे हैं। इसके अलावा 4 लाइसेंस रद्द भी किए गए हैं, जबकि 1 लाइसेंस निलंबित कर दिया गया और दो का निवेदन के बाद रद्द कर दिया गया है। दूसरे नंबर पर मोहाली में सबसे अधिक 31 एजेंटों के पास लाइेंसस हैं, जिसमें से सात का एक्सपायर हो चुका है, जबकि एक रद्द हुआ है। होशियारपुर में 22 के पास वैध लाइसेंस है, लेकिन इसमें से 8 का लाइसेंस एक्सपायर हो गया है। लुधियाना में 20 एजेंटों के पास लाइसेंस हैं। इनमें तीन का एक्सपायर व एक का रद्द हो चुका है।

अवैध एजेंटों की पहचान के लिए अभियान

मंत्रालय की तरफ से अवैध एजेंटों की पहचान के लिए समय-समय पर अभियान भी चलाया जाता है। अब सरकार फिर से अवैध ट्रैवल एजेंटों पर सख्ती करने जा रही है। अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए लोगों की शिकायत पर अवैध एजेंटों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed