फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   On Vasant Panchami boy throat slit with kite string in Sunamgirl sustained deep cuts to her face in Bathinda

खतरनाक चाइना डोर: वसंत पंचमी के दिन हादसे, सुनाम में युवक का कटा गला, बठिंडा में युवती के चेहरे पर गहरे घाव

Fri, 23 Jan 2026 03:12 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम/बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम/बठिंडा Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 23 Jan 2026 03:12 PM IST
सार

बठिंडा शहर के मलोट रोड स्थित थर्मल ओवरब्रिज पर चीनी डोर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना उस समय हुई जब युवती बाइक से अपने गांव की ओर जा रही थी।

विज्ञापन
On Vasant Panchami boy throat slit with kite string in Sunamgirl sustained deep cuts to her face in Bathinda
चाइना डोर की चपेट में आने से युवक का गला और उंगली कटी। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रतिबंधित चाइना डोर (चाइनीज मांझे) का जानलेवा आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वसंत पंचमी के दिन पंजाब के अलग-अलग जिलों से चाइना डोर से हादसों की खबरें आ रही हैं। इस प्लास्टिक डोर की वजह से संगरूर के सुनाम में भी हादसा हुआ है। शुक्रवार दोपहर सुनाम के फ्लाईओवर पर हादसा में एक युवक मौत के मुंह से बाल-बाल बचा। पतंगबाजी की डोर गले में फंसने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक मोहल्ला तरखाणा वाला का निवासी गगनदीप सिंह है। चाइना डोर की चपेट में आने से गगनदीप के गला और उंगली पर गहरे घाव आए हैं। 

विज्ञापन


गगनदीप के पिता राम सिंह ने बताया कि उनका बेटा पावरकॉम दफ्तर में बिजली की शिकायत दर्ज कराकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह फ्लाईओवर पर चढ़ा, हवा में तैरती हुई तेज धारदार चाइना डोर सीधे उसके गले में आकर लिपटी। डोर इतनी घातक थी कि गगनदीप की गर्दन पर गहरा कट लग गया और बीच-बचाव के दौरान उसके हाथ की एक उंगली भी कट गई। लहूलुहान हालत में गगनदीप को देख राहगीरों ने तुरंत स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


बठिंडा: चीनी डोर की चपेट में आने से बाइक सवार युवती गंभीर
बठिंडा शहर के मलोट रोड स्थित थर्मल ओवरब्रिज पर चीनी डोर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना उस समय हुई जब युवती बाइक से अपने गांव की ओर जा रही थी। अचानक सड़क पर फैले मांझे ने उसके चेहरे को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह संतुलन खो बैठी और घायल हो गई। घायल युवती की पहचान गुरप्रीत कौर (24) निवासी गांव दोदा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वालंटियर एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंचे। वालंटियरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवती को प्राथमिक सहायता दी और तुरंत सिविल अस्पताल बठिंडा पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार चीनी डोर से युवती की नाक, आंख की आइब्रो और चेहरे पर गहरे घाव आए हैं। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।  समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से चीनी डोर की बिक्री और उपयोग पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed