फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Murder of ex-soldier in Khadur Sahib Jaswant Singh was sitting at shop

खडूर साहिब में पूर्व सैनिक की हत्या: दुकान पर बैठे थे जसवंत सिंह, बाइक पर आए हमलावर ने मारी गोली

Sat, 03 May 2025 12:25 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 03 May 2025 12:25 PM IST
सार

जसवंत सिंह को काफी समय से गैंगस्टर्स की तरफ से लगातार रंगदारी के लिए फोन किया जा रहा था। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वे गांव में पेस्टीसाइड स्टोर चला रहे थे। 

विज्ञापन
Murder of ex-soldier in Khadur Sahib Jaswant Singh was sitting at shop
मृतक - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

खडूर साहिब सदर पट्टी थाने के अंतर्गत दुबली गांव में दुकान पर बैठे पूर्व सैनिक और आढ़ती की मोटरसाइकिल सवार हमलावर ने गोलियां मारकर हत्या कर दी।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दुबली निवासी जसवंत सिंह उर्फ बिट्टू सेना से सेवानिवृत्त होकर अब आढ़ती के साथ पेस्टिसाइड स्टोर चलने का काम करते थे। 

शनिवार सुबह करीब सात बजे वह अपनी दुकान खोलकर अंदर बैठे ही थे कि पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार एक हमलावर आया और पिस्टल से तीन राउंड गोलियां चलाईं, जो पूर्व सैनिक जसवंत सिंह के सीने में लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: Punjab:  परिवार के 4 सदस्यों की सड़क हादसे में मौत, विदेश जाने के लिए पोते को एयरपोर्ट छोड़ वापस लौट रहे थे घर
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार जसवंत सिंह को काफी समय से गैंगस्टरों की ओर से लगातार रंगदारी के लिए फोन आ रहे थे। पैसे न चुकाने पर शनिवार सुबह जसवंत सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। उल्लेखनीय है कि जसवंत सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं और अब वह किसानी के साथ-साथ गांव में पेस्टीसाइड स्टोर भी चला रहे थे। घटना के बाद सदर पट्टी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है तथा मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर सदर पट्टी थाना प्रमुख गुरचरण सिंह का कहना है कि पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पट्टी भेज दिया है। परिजनों के बयान पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed