फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Muktsar Sikh groups caught an SGPC employee taking tobacco from a shop relieved him from duty

Muktsar: दुकान से जर्दा ले जाते एसजीपीसी कर्मचारी को सिख जत्थेबंदियों ने पकड़ा, ड्यूटी से फारिग

Mon, 02 Jun 2025 03:07 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 02 Jun 2025 03:07 PM IST
सार

सिख जत्थेबंदी द्वारा कर्मचारी की जेब से जर्दा निकालते हुए व घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कर्मचारी किसी अन्य के लिए जर्दा ले जाने की बात कह रहा है।

विज्ञापन
Muktsar Sikh groups caught an SGPC employee taking tobacco from a shop relieved him from duty
पकड़ा गया एसजीपीसी कर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

कोटकपूरा चौक पर एक दुकान से जर्दा का पैकेट ले जाते शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कर्मचारी को शिरोमणि खालसा पंचायत के सदस्यों ने मौके से रंगे हाथ पकड़ लिया। साथ ही इसकी जानकारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को कर दी। जिसके बाद गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से मुख्य दफ्तर को सूचित करने के बाद कर्मचारी को ड्यूटी से फारिग कर दिया गया है।
विज्ञापन




सिख जत्थेबंदी द्वारा कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़ने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खालसा पंचायत के पंच मनिंदर खालसा ने बताया कि गत दिवस शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का कर्मचारी हरपिंदर सिंह कोटकपूरा चौक पर स्थित एक करियाना दुकान से जर्दा खरीदकर ले जाता दिखाई दिया तो उन्होंने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। साथ ही इसकी जानकारी गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर बलदेव सिंह को दी। जिसके बाद वह कुछ देर में मौके पर पहुंच गए और एसजीपीसी के मुख्य दफ्तर में इसकी सूचना देने के बाद उसे ड्यूटी से फारिग कर दिया गया। 
विज्ञापन


सिख जत्थेबंदी द्वारा कर्मचारी की जेब से जर्दा निकालते हुए व घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कर्मचारी किसी अन्य के लिए जर्दा ले जाने की बात कह रहा है। उधर, जब इस बाबत मैनेजर बलदेव सिंह के साथ बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि मामला उनके ध्यान में है और वे जत्थेबंदी के सूचित करते ही मौके पर चले गए थे। उन्होंने मुख्य दफ्तर में इसकी जानकारी देने के बाद कर्मचारी को ड्यूटी से फारिग कर दिया है। यह कर्मचारी अस्थाई तौर पर गुरुद्वारा साहिब में कार्य करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed