{"_id":"69f8162b0df67d7c84073cbd","slug":"mp-raghav-chadha-to-meet-president-on-may-5-appointment-ahead-of-cm-bhagwant-mann-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पांच मई को राष्ट्रपति से मिलेंगे सांसद राघव चड्ढा, सीएम मान से पहले मिला मुलाकात का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पांच मई को राष्ट्रपति से मिलेंगे सांसद राघव चड्ढा, सीएम मान से पहले मिला मुलाकात का समय
Mon, 04 May 2026 09:15 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Mon, 04 May 2026 09:15 AM IST
सार
पंजाब के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पांच मई को राष्ट्रपति से मिलेंगे। इसी दिन सीएम भगवंत मान भी महामहिम राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। राघव चड्ढा को सीएम मान से पहले का समय मिला है।
विज्ञापन
सांसद राघव चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पांच मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे। इस प्रस्तावित मुलाकात से पहले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा तीन अन्य सांसदों के साथ राष्ट्रपति से मिलेंगे। ये सभी सांसद हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं।
राष्ट्रपति कार्यालय ने इन सांसदों को 5 मई को सुबह 10.40 बजे का समय दिया है। बताया जा रहा है कि यह सांसद पंजाब सरकार पर राज्य मशीनरी के कथित दुरुपयोग का मुद्दा उठाएंगे। उनका आरोप है कि राजनीतिक प्रतिशोध के तहत उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री मान उसी दिन दोपहर 12 बजे राष्ट्रपति से मिलेंगे। उन्होंने आम आदमी पार्टी के छह सांसदों को रिकॉल करने के मुद्दे पर समय मांगा है। पार्टी की ओर से 80 विधायकों को दिल्ली भेजने की तैयारी है हालांकि राष्ट्रपति से मुलाकात केवल मुख्यमंत्री ही करेंगे।