{"_id":"6a9a7de9d5297e1d940d552e","slug":"mourning-grips-bathinda-village-after-four-sudden-deaths-occur-in-single-day-heart-attack-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक गांव, चार माैतें: बठिंडा में एक ही दिन में अचानक हुई चार मौत से पसरा मातम, सभी को आया हार्ट अटैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक गांव, चार माैतें: बठिंडा में एक ही दिन में अचानक हुई चार मौत से पसरा मातम, सभी को आया हार्ट अटैक
Fri, 04 Sep 2026 01:50 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
Published by: Nivedita
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:50 PM IST
सार
गांव कोटशामीर में बुधवार को चार लोगों की हार्ट अटैक से मौत हुई है। इनमें एक निलंबित पुलिसकर्मी भी शामिल है।
विज्ञापन
बठिंडा के एक गांव में चार माैत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा के गांव कोटशामीर में एक ही दिन में चार लोगों की माैत से मातम पसर गया। चारों की माैत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
मृतकों में पुलिस विभाग से सस्पेंड गुरप्रीत सिंह (30), बिजली मैकेनिक गुरमेल सिंह (35), गांधी सिंह (46), गुरजंट सिंह (70) शामिल हैं। चारों की बुधवार को माैत हुई।
गांव कोटशामीर नगर पंचायत के प्रधान निर्मल सिंह के अनुसार चारों लोगों की मौत हार्ट अटैक से हुई है। चार लोगों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई थी। जब उन्होंने चारो मृतकों के परिवारों से संपर्क करके मौत का कारण पूछा तो सभी हार्ट अटैक बताया था।
हालांकि पोस्टमार्टम सिर्फ गुरप्रीत सिंह का करवाया गया है। बाकी तीन मृतकों का उनके परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार कर दिया है।
एसएचओ ने की पुष्टि
थाना सदर के एसएचओ मुनीश कुमार ने बताया कि गांव कोटशामीर में रहने वाले जिस पुलिस कर्मी गुरप्रीत सिंह की अचानक मौत हुई है, वह विभाग से सस्पेंड चल रहा था।
विज्ञापन
सदमे में था पुलिस कर्मी
सूत्र बताते हैं कि गुरप्रीत सिंह पिछले समय के दौरान ड्यूटी से सस्पेंड कर दिया गया था, जिस कारण वो सदमे में चल रहा था।