फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Moga based sculptor Iqbal Singh is making statue of actor Dharmendra

Video: पंजाब में तैयार हो रहा अभिनेता धर्मेंद्र का स्टैच्यू, कितना आएगा खर्च...कितनी लंबाई और चौड़ाई? जानिए सब

Wed, 26 Nov 2025 03:34 PM IST
अंकेश ठाकुर तन्मय समानता, मोगा (पंजाब)
तन्मय समानता, मोगा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 26 Nov 2025 03:34 PM IST
सार

पंजाब के मोगा जिले के गांव मानुके के रहने वाले मूर्तिकार इकबाल सिंह गिल अभिनेता धर्मेंद्र का स्टैच्यू (प्रतिमा) तैयार करने में जुटे हैं। मूर्तिकार इकबाल सिंह गिल दिग्गज अभिनेता को अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि देंगे।

विज्ञापन
Moga based sculptor Iqbal Singh is making statue of actor Dharmendra
अभिनेता धर्मेंद्र का स्टैच्यू बनाते मूर्तिकार इकबाल सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया। मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान भूमि में अभिनेता का अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन के बाद इंडस्ट्री में मातम पसरा है। धर्मेंद्र का जन्म पंजाब में हुआ था। उनके पिता केवल कृष्ण देओल शिक्षक थे। आखिरी बार 14 दिसंबर 2015 को धर्मेंद्र लुधियाना आए थे। 

विज्ञापन


पंजाब के मोगा जिले के गांव मानुके के रहने वाले मूर्तिकार इकबाल सिंह गिल अभिनेता धर्मेंद्र का स्टैच्यू (प्रतिमा) तैयार करने में जुटे हैं। मूर्तिकार इकबाल सिंह गिल दिग्गज अभिनेता को अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि देंगे। मूर्तिकार इकबाल सिंह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को अपनी कला के जरिये श्रद्धांजलि देने के लिए उनका स्टैच्यू तैयार कर रहे हैं। धर्मेंद्र का स्टैच्यू लगभग एक सप्ताह में तैयार हो जाएगा, जिसके बाद इस स्टैच्यू को इकबाल अपनी आर्ट गैलरी में स्थापित करेंगे। 
विज्ञापन




इकबाल सिंह गिल ने बताया कि इस स्टैच्यू बनाने में लगभग एक लाख रुपये का खर्च आएगा। जो वह खुद ही वहन करेंगे। स्टैच्यू की लंबाई और चौड़ाई धर्मेंद्र जी के कद काठी के हिसाब से ही बनाई जाएगी। इकबाल सिंह को बचपन से ही मूर्ति बनाने का शौक था और मात्र 20 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपनी पहली मूर्ति गौतम बुद्ध की बनाई थी। खेती-बाड़ी के साथ-साथ उन्होंने मूर्ति कला को अपना जुनून और पेशा दोनों बनाया। इकबाल ने बताया कि धर्मेंद्र जी पंजाब की मिट्टी से जुड़े हुए इंसान थे, जिनको हम कभी नहीं भूल पाएंगे। आज इस संसार में वो नहीं हैं, लेकिन हर पंजाबियों के दिल में रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र का स्टैच्यू बनाने का उद्देश्य उन्हें श्रद्धांजलि देना है। धर्मेंद्र का स्टैच्यू तैयार कर उन्हें अपनी कला से श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी बनाई मूर्तियां देश के अलग-अलग राज्यों के साथ-साथ विदेशों में भी भेजी जाती हैं। अब तक वे बाबा लाडी शाह, सिद्धू मूसेवाला, संदीप नंगल अंबियां, कई फौजी शहीदों और कई प्रसिद्ध हस्तियों के स्टैच्यू बना चुके हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, एथलीट मिल्खा सिंह और अन्य प्रमुख व्यक्तियों की भी मूर्तियां तैयार की हैं। 


इकबाल सिंह ने कहा कि जो लोग देश का मान बढ़ाते हैं, हम उन महान व्यक्तित्वों को अपनी कला के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके हाथों से अब तक सैकड़ों मूर्तियां तैयार हो चुकी हैं, जो देश-विदेश की संस्थाओं व श्रद्धालुओं द्वारा बड़े सम्मान से स्थापित की गई हैं। बॉलीवुड लेजेंड धर्मेंद्र का स्टैच्यू उनकी कला को नई पहचान देगा और कला प्रेमियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed