फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Mla Sanjeev Arora take oath today all update Ludhiana West Assembly by-election Aam Aadmi Party

Punjab: संजीव अरोड़ा ने ली विधायक पद की शपथ, लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में मिली थी जीत; मंत्री बनना भी तय

Sat, 28 Jun 2025 02:33 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 28 Jun 2025 02:33 PM IST
सार

संजीव अरोड़ा ने 10,637 मतों के अंतर से लुधियाना पश्चिम उपचुनाव पर जीत दर्ज की थी और कांग्रेस के प्रत्याशी भारत भूषण आशु को मात दी थी। अरोड़ा का मंत्री बनना भी तय है, क्योंकि सीएम मान इसे लेकर घोषणा कर चुके हैं।

विज्ञापन
Mla Sanjeev Arora take oath today all update Ludhiana West Assembly by-election Aam Aadmi Party
संजीव अरोड़ा ने विधायक पद की शपथ ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी से लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव जीतने वाले संजीव अरोड़ा ने आज शपथ ली। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने उन्हें विधायक पद की शपथ दिलाई। इस दाैरान वित्तमंत्री हरपाल चीमा, मंत्री अमन अरोड़ा और पार्टी प्रभारी मनीष सिसोदिया माैजूद रहे। 
विज्ञापन


इस अवसर पर अमन अरोड़ा ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि एक बहुत ही ईमानदार, सज्जन व्यक्ति संजीव अरोड़ा आज पंजाब विधानसभा के सदस्य बन गए हैं... जनता, कार्यकर्ताओं और सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने आगे कहा, "भ्रष्टाचार या नशे में कारोबार लिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अरोड़ा ने 10,637 मतों के अंतर से इस सीट पर जीत दर्ज की थी और कांग्रेस के प्रत्याशी भारत भूषण आशु को मात दी थी। अरोड़ा का मंत्री बनना भी तय है, क्योंकि सीएम मान इसे लेकर घोषणा कर चुके हैं कि जल्द ही उनको मंत्री बनाकर लुधियाना पश्चिम के लोगों के साथ किया वादा पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed