{"_id":"681ece2e2295b072e70cc03f","slug":"missile-fragments-raining-from-sky-in-firozpur-migration-started-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहशत का माहाैल: आसमान से बरस रहे हैं मिसाइल के टुकड़े.. परिवारों को तो बचाना है, अब पलायन ही रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहशत का माहाैल: आसमान से बरस रहे हैं मिसाइल के टुकड़े.. परिवारों को तो बचाना है, अब पलायन ही रास्ता
Mon, 12 May 2025 10:37 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 12 May 2025 10:37 AM IST
सार
शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे पाकिस्तान की ओर से मिसाइल दागी गई, जो सीमावर्ती गांव बुर्ज मक्खन सिंह वाला में आकर रिहायशी इलाके के पास खेतों में गिरी और बहुत जबरदस्त धमाका हुआ जिसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी।
विज्ञापन
लोगों का पलायन शुरू
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच शुक्रवार को फिरोजपुर में ड्रोन से 25 धमाके हुए थे। खाईफेमिकी में ड्रोन हमले से एक घर पूरी तरह तबाह हो गया। इसके बाद लोगों में दहशत बढ़ने लगी है।
हुसैनी वाला बॉर्डर की तरफ बसे गांव के ग्रामीण अपना सामान और बच्चों को लेकर सुरक्षित जगहों पर जाना शुरू गए हैं। कल हुसैनीवाला बॉर्डर के ऊपर से ही कई ड्रोन गुजरे जिन्हें देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। जब इन ड्रोनों को वायु सेवा नष्ट कर रही थी तो उसके टुकड़े जमीन पर आकर गिर रहे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Indo-Pak Tension: बठिंडा में एयरफोर्स स्टेशन के नजदीक धमाका, पुलिस जांच में जुटी; रेड अलर्ट जारी
सीमावर्ती गांव चूहड़ी वाला निवासी संतोष सिंह व मलकीत सिंह ने बताया कि कल की घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत ज्यादा बढ़ गई है। लोगों ने सुबह से ही अपना कीमती सामान पैक करना शुरू कर दिया है। ट्रैक्टर ट्रालियों पर लादकर उसे अपने रिश्तेदारों व सुरक्षित जगहों पर जाने की तैयारी कर ली है।
शुक्रवार रात 1:30 बजे पाकिस्तान की ओर से मिसाइल दागी गई, जो सीमावर्ती गांव बुर्ज मक्खन सिंह वाला में आकर रिहायशी इलाके के पास खेतों में गिरी और बहुत जबरदस्त धमाका हुआ जिसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। जब लोगों ने बाहर निकाल कर देखा तो वहां पर मिसाइल के टुकड़े पड़े हुए थे। इसकी सूचना पुलिस और सेना के अधिकारियों को दी गई।
पुलिस, जिला प्रशासन और सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मिसाइल के टुकड़ों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमले और मिसाइल हमले होने के बाद से फिरोजपुर के लोगों में दहशत का माहौल बन गया है और लोग बहुत से लोग सुरक्षित जगह जैसे दिल्ली, मुंबई चंडीगढ़ अपने रिश्तेदारों के पास जाने लगे हैं।
विज्ञापन
लोगों का पलायन शुरू
फिरोजपुर और उसके आसपास शुक्रवार रात व शनिवार सुबह पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन व मिसाइल हमले होने से लोगों में काफी सहम का माहौल है। ममदोट के गांव बुर्ज मक्खन सिंह वाला में मिसाइल गिरने के बाद लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर जाना शुरू कर दिया है।