फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Misdeed cases report in ludhiana and patiala

रिश्ते दागदार: केस में गवाही देने के लिए ताया ने धमकाया, बनाए संबंध; पटियाला में गोद ली बहन से दुष्कर्म

Sat, 19 Oct 2024 09:34 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 19 Oct 2024 09:34 AM IST
सार

लुधियाना में अदालत में चल रहे सिविल केस में गवाही देने के लिए बुलाई गई युवती को घर छोड़ने के बहाने ताया उसे होटल ले गया। वहां लड़ाई झगड़ा करने के बाद आरोपी ने युवती के साथ संबंध बनाए। 

विज्ञापन
Misdeed cases report in ludhiana and patiala
woman crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में रिश्तों को दागदार करने के दो मामले सामने आए हैं। पहले मामले में युवती के साथ उसी के ताया ने संबंध बनाए वहीं पटियाला में गोद ली हुई बहन से भाई ने दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


लुधियाना में अदालत में चल रहे सिविल केस में गवाही देने के लिए बुलाई गई युवती को घर छोड़ने के बहाने ताया उसे होटल ले गया। वहां लड़ाई झगड़ा करने के बाद आरोपी ने युवती के साथ संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने धमकियां दी और वहां से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर जालंधर बाईपास के पास रहने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, अदालत में एक सिविल केस चल रहा था तो उसके ताया ने उसे अदालत में गवाही देने के लिए बुलाया था। केस में गवाही नहीं हुई और अगली तारीख पड़ गई तो आरोपी ने युवती को उसके घर छोड़ने के लिए कह दिया। बहला फुसलाकर उसे रेलवे स्टेशन के पास स्थित होटल में ले गया। वहां आरोपी ने पहले युवती के साथ काफी झगड़ा किया और उसे धमकियां दी कि वह उसके मुताबिक ही अदालत में गवाही दे ताकि उसका फायदा हो सके। इसके बाद आरोपी ने युवती के साथ जबरदस्ती संबंध बनाए और उसे धमकियां देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने किसी तरह से इसकी जानकारी परिवार को दी और हिम्मत जुटा परिवार ने छह दिन बाद पुलिस को शिकायत दी और पुलिस ने मामला दर्ज किया, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहन के साथ दुष्कर्म कर धमकाया, मामला दर्ज

पटियाला में बहन के साथ दुष्कर्म करने व धमकियां देने का मामला सामने आया है। थाना सदर नाभा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, उसे आरोपी के पिता ने गोद लिया हुआ है। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकियां दीं। आरोपी अकसर उसे परेशान करता था और उसके माता-पिता भी उसकी इसमें मदद करते थे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed