फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Mega PTM in Punjab today 25 lakh parents receive their children's reports in 19200 government school

पंजाब में मेगा पीटीएम: 25 लाख अभिभावकों को मिली बच्चों की रिपोर्ट, बच्चों की कार्यप्रणाली से करवाया अवगत

Fri, 09 Oct 2026 03:08 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 09 Oct 2026 03:08 PM IST
सार

मेगा पीटीएम का मुख्य उद्देश्य स्कूल और अभिभावकों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना तथा विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना है। इस पहल के माध्यम से अभिभावकों को अपने बच्चों की पढ़ाई और प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला।

विज्ञापन
Mega PTM in Punjab today 25 lakh parents receive their children's reports in 19200 government school
कोटकपूरा के स्कूल में मेगा पीटीएम - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के 23 जिलों के करीब 19200 सरकारी स्कूलों में शुक्रवार को मेगा अभिभावक-शिक्षक मिलनी (पीटीएम) आयोजित की गई।  

विज्ञापन


मोगा जिले में कुल 606 सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम आयोजित की गई। इस अवसर पर स्कूलों को सुंदर ढंग से सजाया गया और विद्यार्थियों के माता-पिता का स्वागत किया गया। शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ बच्चों की पढ़ाई, शैक्षणिक प्रदर्शन और उनकी प्रगति को लेकर विस्तार से बातचीत की।

मोगा के भीम नगर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित मेगा पीटीएम में कुल 827 विद्यार्थियों के अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई से संबंधित जानकारी दी गई। शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ बच्चों की शैक्षणिक स्थिति पर चर्चा की और उनकी पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी साझा किए। इस दौरान पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल की ओर से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


बच्चों के साथ आए अभिभावकों ने बताया कि इस मीटिंग में उन्हें अपने बच्चों की पढ़ाई और शैक्षणिक प्रदर्शन के बारे में जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि मेगा पीटीएम बच्चों की पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए बहुत फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. मनजीत कौर ने बताया कि आज उनके स्कूल में मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया। उनके स्कूल में कुल 827 बच्चे पढ़ते हैं। इस दौरान बच्चे अपने माता-पिता के साथ स्कूल पहुंचे। शिक्षकों ने अभिभावकों को उनके बच्चों की पढ़ाई और शैक्षणिक प्रदर्शन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह मीटिंग बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने और अभिभावकों को उनकी पढ़ाई से जोड़ने के लिए बेहद लाभदायक है।

कोटकपूरा के सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम 
कोटकपूरा के डॉ. हरि सिंह सेवक स्कूल ऑफ एमिनेंस सहित अन्य सरकारी स्कूलों में मेगा पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (पीटीएम) का आयोजन किया गया। इस दौरान अभिभावकों को उनके बच्चों की पढ़ाई, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में प्रदर्शन संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। मेगा पीटीएम को लेकर स्कूलों में विशेष प्रबंध किए गए थे। कक्षावार अभिभावकों से मुलाकात कर शिक्षकों ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति के साथ-साथ खेलों और अन्य क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों के बारे में जानकारी साझा की। इसके अलावा स्कूलों में विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं के बारे में भी अभिभावकों को अवगत करवाया गया। इस अवसर पर बच्चों और अभिभावकों ने पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे और शिक्षा के स्तर में सुधार हुआ है तथा विद्यार्थी पढ़ाई, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।


स्कूल के प्रिंसिपल पन्ना लाल ने बताया कि डॉ. हरि सिंह सेवक स्कूल में पिछले तीन-चार वर्षों के दौरान करीब 60 से 70 लाख रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि करीब 100 वर्ष पुराने इस स्कूल में करवाए गए विकास कार्यों से स्कूल की सूरत में बड़ा बदलाव आया है और विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण एवं सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि मेगा पीटीएम का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना तथा अभिभावकों को उनके बच्चों की शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों में कारगुजारी से अवगत करवाना है। साथ ही अभिभावकों को शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों और स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed