फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Meeting of AAP MLAs from Punjab with Kejriwal in Delhi Cm Bhagwant mann all update

हार से घबराना नहीं: पंजाब के विधायकों को केजरीवाल ने दिया गुरुमंत्र, सीएम बदलने के दावे पर मान ने किया पलटवार

Tue, 11 Feb 2025 10:21 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 11 Feb 2025 10:21 PM IST
सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की हार हार के बाद पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का पूरा फोकस पंजाब पर है। मंगलवार को दिल्ली में पंजाब के आप के सभी विधायकों की केजरीवाल के साथ बैठक हुई। बैठक में केजरीवाल ने हर विधायक की नब्ज टटोली है। 

विज्ञापन
Meeting of AAP MLAs from Punjab with Kejriwal in Delhi Cm Bhagwant mann all update
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और सरहदी इलाकों के कुछ विधायक जो सीएम मान से नाराज चल रहे हैं, ये सरकार या ब्यूरोक्रेसी की नजरअंदाजी झेल रहे हैं। दिल्ली में मंगलवार को बैठक के बाद उन्होंने भी आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के समक्ष मजबूती से अपना पक्ष रखा। इस पर केजरीवाल ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि उनकी हर समस्या को आगे से वे खुद सुनेंगे और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान भी करवाएंगे।
विज्ञापन


इस दौरान केजरीवाल ने विधायकों को न केवल एकजुटता का पाठ पढ़ाया, बल्कि जनता की समस्याओं को हल कर दोबारा सत्ता में आने का गुरुमंत्र भी दिया। मौजूद विधायकों की मानें तो दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद से जिस प्रकार भाजपा और कांग्रेस पंजाब में सीएम बदलने के दावे कर रही हैं, उन पर गौर करते हुए केजरीवाल ने एक-एक विधायक से उनके मन की बात जानने की कोशिश की है। पार्टी छोड़ने को तैयार विधायकों के विपक्षी दलों के दावों पर भी उनकी नब्ज टटोली है।
विज्ञापन


बैठक के बाद सीएम बदलने के सवाल पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा की फितरत है कि वह हमेशा भ्रामक बयानबाजी करते रहते हैं, ताकि अपनी कमियों से ध्यान भटका सकें। मेरी केंद्रीय गृह मंत्रालय के संपर्क में होने की बात भी विपक्ष का एक सफेद झूठ है। मान ने बाजवा के उन दावों को भी खारिज कर दिया कि आप विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि बाजवा करीब तीन साल से बेबुनियाद बातें कर रहे हैं। मेरा सुझाव है कि वे हमारे विधायकों के बजाय अपनों की चिंता करें। हमारे यहां दलबदलू संस्कृति नहीं है। पार्टी छोड़ने की रिवायत कांग्रेस में है। कांग्रेस में हालात यह है कि वह दिल्ली में जीरो सीट आने पर भी खुशी मना रही है। पंजाब के हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली चुनाव के दौरान लगन से काम किया, जिसके लिए अरविंद केजरीवाल और मैंने उनके समर्पण के लिए आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर कोई भाजपा के हिडेन एजेंडे से अवगत : मान
मान ने कहा कि हर कोई भाजपा के हिडेन एजेंडे से अवगत है। वह सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं, जबकि हम धर्म पर आधारित, ठगी या प्रतिशोध की राजनीति नहीं करते हैं। पंजाब की कानून-व्यवस्था की स्थिति कई अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर है। बॉर्डर स्टेट होने के नाते हमें पंजाब में अधिक अलर्ट रहना पड़ता है और हम इस पर काम कर रहे हैं।

बिट्टू बेबुनियाद आरोप लगा रहे
मान ने कहा कि केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। आप सरकार में पंजाब पुलिस बिना किसी राजनीतिक दबाव या प्रभाव के काम कर रही है। हमने परचा संस्कृति को समाप्त कर दिया है, जहां राजनीतिक प्रभाव पुलिस पर कार्रवाई के लिए दबाव बनाता था।

सीएम मान की बैचेनी नहीं हुई कम, चुटकुले सुनाना भूले : जाखड़
पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि दिल्ली में बैठक के बाद भी सीएम मान की बैचेनी कम नहीं हुई है। दिल्ली में आप की करारी हार के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री को लेकर जो भी बातें सामने आ रही हैं, इस पर कम से कम एक बात निश्चित रूप से कही जा सकती है कि कपूरथला हाउस में आज जो भी हुआ, उसने सीएम भगवंत मान की मौजूदा स्थिति को शांत करने के लिए कुछ नहीं किया। जाखड़ ने कहा कि मान मीडिया से बातचीत करते हुए व्याकुल नजर आए, चुटकुले चुटकले सुनाना तो दूर, आज बोलते हुए उनके अपने सुर, ताल मेल नहीं खा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed