फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Mann invite President Draupadi Murmu to attend 350th martyrdom anniversary celebrations of Guru Tegh Bahadur

Punjab: सीएम मान ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी समागम का राष्ट्रपति को न्योता

Tue, 28 Oct 2025 11:28 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 28 Oct 2025 11:28 AM IST
सार

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व समागम के लिए राष्ट्रति द्रौपदी मुर्मू को भी निमंत्रण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दोपहर 12 बजे राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। 

विज्ञापन
Mann invite President Draupadi Murmu to attend 350th martyrdom anniversary celebrations of Guru Tegh Bahadur
सीएम भगवंत मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 28 अक्तूबर को सीएम आवास में सुबह 10 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बैठक में शहीदी दिवस को बड़े स्तर पर मनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रस्तावों व आनंदपुर साहिब में विशेष विधानसभा सत्र बुलाने को मंजूरी दी जा सकती है। प्रदेश में 24वां जिला बनाने के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट की बैठक में चर्चा हो सकती है। 

विज्ञापन


पंजाब सरकार शहीदी दिवस बड़े स्तर पर मना रही है। 25 अक्तूबर को दिल्ली के गुरुद्वारा सीस गंज साहिब में अरदास से समारोहों की शुरुआत हो गई है। आनंदपुर साहिब में पहली बार नौंवे पातशाह के जीवन, शिक्षाओं और शहादत पर आधारित शो होगा। रोजाना 11 हजार से अधिक श्रद्धालुओं आएंगे। टेंट सिटी स्थापित की जा रही है।
विज्ञापन


इस समागम के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुख्यमंत्री भगवंत मान आज मुलाकात की। मुख्यमंत्री मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व समागम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। दोपहर 12 बजे राष्ट्रपति भवन में सीएम मान राष्ट्रपति से मुलाकात की। पंजाब सरकार की ओर से देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी इस ऐतिहासिक समागम के लिए आमंत्रण भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओडिशा व गोवा के मुख्यमंत्रियों को सौंपे आमंत्रण पत्र
श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस पर होने वाले कार्यक्रम के लिए न्योता देने पंजाब के मंत्री विभिन्न राज्यों के दौरे पर हैं। इसी कड़ी में वीरवार को पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल चीमा, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लालचंद कटारूचक्क भुवनेश्वर पहुंचे जबकि उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा व कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां गोवा पहुंचे। इन सभी मंत्रियों ने ओडिशा व गोवा के सीएम को समारोह में शिरकत करने का आमंत्रण दिया। मंत्री चीमा और कटारूचक्क ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से भेंट की जबकि मंत्री अरोड़ा व खुड्डियां ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात की।

ओडिशा के मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई बैठक के दौरान मंत्री चीमा ने मुख्यमंत्री माझी को स्मृति समारोहों के महत्व के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। एडवोकेट चीमा ने कहा कि ये आयोजन गुरु साहिब की धार्मिक स्वतंत्रता और मानव अधिकारों की रक्षा के लिए दी गई अद्वितीय कुर्बानी को समर्पित एक राष्ट्रीय श्रद्धांजलि है। मंत्री कटारूचक्क ने अंतरराज्यीय सहयोग की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि यह दौरा उस एकजुट श्रद्धांजलि को समर्पित है जो संपूर्ण देश को गुरु साहिब के प्रति अर्पित करनी चाहिए। मंत्रियों ने मुख्यमंत्री माझी को एक स्मृति चिह्न और साहित्य भेंट किया जिसमें समारोहों के ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य का विस्तृत विवरण दिया गया था।

उधर, गोवा में मंत्री अरोड़ा व खुड्डियां ने गोवा के मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रण पत्र देते हुए पंजाब सरकार की ओर से आयोजित किए जा रहे व्यापक स्मृति समारोहों की शृंखला का उल्लेख किया। उन्होंने सीएम सावंत को बताया कि ये समारोह विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों पर आयोजित किए जाएंगे, जो गुरु जी के जीवन, शिक्षाओं और अद्वितीय बलिदान से संबंधित हैं।

डॉ. रवजोत ने मेघालय, बैंस ने जेएंडके के सीएम को दिया न्योता

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस समारोह के उपलक्ष्य में पंजाब के मंत्रियों ने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण सौंपे। स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड कॉन्गकल संगमा से व लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी से भेंट की और उन्हें अगले महीने श्री आनंदपुर साहिब में होने वाले मुख्य आयोजनों में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया। 



शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के सलाहकार दीपक बाली के साथ श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात कर उनसे श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रमों में शामिल होने का आग्रह किया। कैबिनेट मंत्रियों ने मुख्यमंत्रियों को बताया कि नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी ने हक, सच और धर्म की आजादी के सिद्धांतों की रक्षा के लिए जो अद्वितीय शहादत दी उसकी स्मृति में पंजाब सरकार पूरे राज्य में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इन आयोजनों का मुख्य समारोह 23 से 25 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed