फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Kisan andolan SKM calls for tractor marches on 26 January across country

किसान आंदोलन: SKM का आह्वान, देशभर में 26 जनवरी को निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च, 13 को पटियाला में बैठक

Sun, 12 Jan 2025 07:10 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 12 Jan 2025 07:10 PM IST
सार

खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत नाजुक बनी हुई है। उनके अनशन को 48 दिन पूरे हो गए हैं। ऐसे में संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से 26 जनवरी को पूरे देश में ट्रैक्टर मार्च निकालने का आह्वान किया गया है। 

विज्ञापन
Kisan andolan SKM calls for tractor marches on 26 January across country
खन्नौरी बार्डर पर जगजीत सिंह डल्लेवाल से मिलते एसकेएम के किसान नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सयुंक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने रविवार को घोषणा की है कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभर के जिला और उप-मंडल स्तर पर ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। 26 जनवरी को ट्रैक्टर के अलावा अन्य वाहन और मोटरसाइकिल परेड भी निकाली जाएगी।

विज्ञापन


एसकेएम की तरफ से यह कदम किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की बिगड़ती हालत को देखते हुए उठाया गया है।  पंजाब-हरियाणा सीमा पर स्थित खनौरी बॉर्डर पर डल्लेवाल पिछले 48 दिनों से आमरण अनशन पर हैं। किसानों की प्रमुख मांगों में फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी शामिल है। एसकेएम की तरफ से रविवार को जारी किए गया बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तुरंत किसान संगठनों से बातचीत करनी चाहिए।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की चुप्पी पर एसके एम का हमला
एसकेएम नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रवैया तानाशाही और असंवेदनशील है। केंद्र सरकार किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है और कॉर्पोरेट ताकतों के सामने घुटने टेक रही है। पीएम मोदी के अड़ियल रवैये के कारण सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति भी किसान नेता की जान बचाने में असहाय हो गए हैं। यह सरकार किसानों को एमएसपी देने और युवाओं के लिए रोजगार सुनिश्चित करने के बजाय कारोबारियों के हितों को प्राथमिकता दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

13 जनवरी को होगी एसकेएम की महत्वपूर्ण बैठक
वही, किसान नेताओं ने घोषणा की है कि 15 जनवरी को पटियाला में होने वाली बैठक अब दो दिन पहले यानी 13 जनवरी को होगी। क्योंकि किसान नेता डल्लेवाल की हालत बिगड़ती जा रही है। बैठक में एसकेएम (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के साथ संयुक्त रणनीति पर चर्चा होगी।

राष्ट्रीय कृषि विपणन नीति की प्रतियां जलाकर जताएंगे विरोध
13 जनवरी को होने वाली बैठक में इस बैठक में किसानों के आंदोलन को एकजुट करने और केंद्र सरकार के खिलाफ संयुक्त लड़ाई पर फैसला लिया जाएगा। एसकेएम नेताओं ने यह भी कहा कि सभी राज्य समन्वय समितियां राष्ट्रीय कृषि विपणन नीति (एनपीएफएएम) की प्रतियां जलाकर इसका विरोध करेंगी।

डल्लेवाल को बैठक के लिए दिया न्योता
डल्लेवाल की सेहत को देखते हुए 15 जनवरी को पटियाला में होने वाली बैठक को स्थगित कर 13 जनवरी को बुलाया गया है। एसकेएम के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने खनौरी पहुंचकर डल्लेवाल से मुलाकात की और उन्हें बैठक में शामिल होने का निमंत्रण दिया। एसकेएम ने देशभर के किसानों से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर मार्च निकालने और अपने हक की आवाज बुलंद करने की अपील की है।

किसानों की मुख्य मांगें 

  • एमएसपी पर कानून लागू करें
  • राष्ट्रीय कृषि विपणन नीति (एनपीएफएएम) को वापस लें
  • किसानों और मजदूरों के लिए कर्ज माफी योजना लागू करें
  • बिजली का निजीकरण न हो और स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध
  • 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली की व्यवस्था करें
  • जमीन अधिग्रहण कानून (एलएआरआर 2013) को लागू करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed