फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Kisan Andolan Farmer leader jagjeet Dallewal fast unto death today Khanauri border all update

Punjab: मरणव्रत पर बैठने से पहले किसान नेता डल्लेवाल को पुलिस ने उठाया, रवनीत बिट्टू का मान सरकार पर आरोप

Tue, 26 Nov 2024 12:25 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 26 Nov 2024 12:25 PM IST
सार

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के नेता जगजीत डल्लेवाल मंगलवार दोपहर से खनाैरी बाॅर्डर पर मरणव्रत शुरू करने वाले थे। इससे पहले ही देर रात पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया। 

विज्ञापन
Kisan Andolan Farmer leader jagjeet Dallewal fast unto death today Khanauri border all update
परिवार के नाम जायदाद करते जगजीत डल्लेवाल और तैयार किया गया मंच - फोटो : संवाद

विस्तार

फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी और कर्ज माफी समेत कई मांगों के लिए खनौरी बॉर्डर पर आज से संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल भूख हड़ताल पर बैठने वाले थे। इससे पहले ही देर रात तीन बजे पुलिस बाॅर्डर पर पहुंची और किसानों के टेंटों के कुंडे लगा दिए। इसके बाद डल्लेवाल के टेंट की खिड़की तोड़कर जबरदस्ती उठाकर ले गए।किसान नेता काका सिंह कोटड़ा ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पुलिस डल्लेवाल को सुबह लुधियाना के डीएमसी अस्पताल लेकर पहुंची है। डल्लेवाल के डीएमसी में मेडिकल टेस्ट कराए जा रहे हैं। अस्पताल में सुरक्षा कड़ी की गई है। डल्लेवाल आज से खनौरी बार्डर पर आमरण अनशन पर बैठने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया और डीएमसी अस्पताल में ले आई। 
विज्ञापन




 

बिट्टू बोले-ये भगवंत मान सरकार की साजिश

वहीं डल्लेवाल को हिरासत में लेने पर केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने ट्वीट कर इसे भगवंत मान सरकार की साजिश बताया।
 



बिट्टू ने कहा कि डल्लेवाल की गिरफ्तारी में कोई केंद्रीय एजेंसी शामिल नहीं है। यह पूरी तरह से राज्य पुलिस का काम है, जिसका उद्देश्य वास्तविक मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों पर दोष मढ़ना है। केंद्र सरकार हमेशा किसानों के कल्याण के लिए काम करती है और इस तरह की चाल नहीं चलती।


वहीं पटियाला रेंज के डीआईजी मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (सिद्धूपुर) के वरिष्ठ नेता जगजीत सिंह दलेवाल ने आज से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की थी। उनके स्वास्थ्य और उम्र को देखते हुए उन्हें लुधियाना के डीएमसी अस्पताल ले जाया गया है और उनकी मेडिकल जांच की जा रही है। हमारे लिए वह एक सम्मानित व्यक्ति हैं। हमें उनके स्वास्थ्य की चिंता है, इसलिए हम उन्हें मेडिकल जांच के लिए ले गए हैं। हमने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed