फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Jagjit singh Dallewal did not end his hunger strike centre and farmers meeting on 4th May Kisan andolan up

डल्लेवाल ने खत्म नहीं किया अनशन: कृषि मंत्री ने किसान नेता से की अपील, 4 मई को होगी केंद्र और किसानों की बैठक

Sun, 06 Apr 2025 10:23 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 06 Apr 2025 10:23 AM IST
सार

फसलों की एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत अन्य मांगों को लेकर आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने अपना अनशन खत्म नहीं किया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनसे अनशन खत्म करने की अपील भी की है। 

विज्ञापन
Jagjit singh Dallewal did not end his hunger strike centre and farmers meeting on 4th May Kisan andolan up
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मिलते केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : ANI

विस्तार

खनौरी और शंभू बॉर्डर से किसानों के पक्के मोर्चे भले ही हटा दिए गए हों लेकिन केंद्र सरकार उनके साथ बातचीत जारी रखेगी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने अनशन खत्म करने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि वह किसान संगठनों के साथ पहले से तय 4 मई को सुबह 11 बजे फिर से बैठक करेंगे। चौहान ने कहा कि डल्लेवाल अब अस्पताल से वापस आ चुके हैं और हम उनके अतिशीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र के प्रतिनिधियों और किसान संगठनों के बीच मांगों को लेकर चल रही बातचीत का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। इससे पहले 19 मार्च को केंद्र और किसानों के बीच बैठक हुई थी, जो बेनतीजा रही थी।

विज्ञापन


बैठक के बाद पंजाब पुलिस ने सभी प्रमुख किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया था। साथ ही शंभू व खनौरी दोनों मोर्चों से किसानों को भी हटा दिया था और पंजाब व हरियाणा के बॉर्डर के दोनों प्रमुख मार्ग खुलवा दिए थे। इसके बाद से ही केंद्र व किसानों के बीच अगली बैठक को लेकर संशय बना हुआ था।
विज्ञापन


किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि सभी मसलों का हल बैठक के जरिए ही निकलना है, लेकिन केंद्र और पंजाब सरकार ने किसानों के साथ ठीक नहीं किया। जबरदस्ती मोर्चा हटाया गया और किसान नेताओं को गिरफ्तार किया गया। अब किसानों के दोनों फोरम इसे लेकर बैठक करेंगे, जिसमें केंद्र के साथ बैठक में हिस्सा लेने पर अंतिम फैसला लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed