IPL 2025: दो बार वर्ल्ड चैंपियन टीम का कप्तान और आईपीएल खिताब जीतने वाला कैप्टन, संभालेंगे पंजाब की कमान
IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17 सीजन में पंजाब किंग्स एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई है। इस बार फ्रैंचाइजी के पास दो बार विश्व विजेता टीम का कप्तान और आईपीएल खिताब जीतने वाला कैप्टन है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के लिए पंजाब किंग्स ने बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को आगामी सीजन के लिए कमान सौंपी है। दिसंबर 2024 में नीलामी में फ्रेंचाइजी ने अय्यर को मेगा ऑक्शन में 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान रहते हुए टीम को खिताब जीताया था। इस बार श्रेयस अय्यर के साथ दो बार विश्व विजेता टीम के कैप्टन पंजाब किंग्स को पहली आईपीएल ट्रॉफी दिलाने के लिए एड़ी चोटी का दम लगाएंगे। पंजाब किंग्स के हेड कोच के तौर पर दाएं हाथ के बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग जुड़ेंगे।
30 वर्षीय खिलाड़ी श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स मैनेजमेंट का आभार जताया। श्रेयस ने कहा कि टीम ने मुझ पर विश्वास जताया है। वह कोच रिकी पोंटिंग के साथ फिर से काम करने के लिए उत्सुक हैं। उम्मीद है कि वह विश्वास को खिताब दिलाकर चुका पाएंगे। वहीं, रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया को दो बार विश्व कप जीताया था। उन्होंने साल 2003 और 2007 में ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप जिताया था। रिकी पोंटिंग को दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक माना जाता है।
श्रेयस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरा टाइटल जिताया कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर 2024 का टाइटल जीता था। टीम इस लीग में तीसरी बार चैंपियन बनी थी। टीम 2012 और 2014 में गौतम गंभीर की कप्तानी में भी खिताब जीत चुकी है।
श्रेयस काफी अनुभवी- पोटिंग
वहीं, हेड कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि श्रेयस के पास काफी अनुभव हैं। कप्तान के रूप में वह टीम को बेहतर करने के लिए बेहतर काम करेंगे। आईपीएल में मैंने पहले भी अय्यर के साथ समय बिताया है। पंजाब किंग्स के सीईओ सतीश मेनन ने कहा कि हमने कप्तान के रूप में श्रेयस को चुना है। उन्होंने खुद को इस टी-20 प्रारूप में माहिर खिलाड़ी साबित किया है।
अय्यर ने मुंबई को जिताई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी
बता दें कि वर्ष 2024 में अय्यर के लिए यह एक शानदार साल रहा है। वह रणजी और ईरानी ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई टीम का हिस्सा रहे। उन्होंने 2024 के आईपीएल अभियान में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की। इसके अलावा उनके नेतृत्व में मुंबई ने अपनी दूसरी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती।
पंजाब किंग्स के 17वें कप्तान बने श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स के 17वें कप्तान बने हैं। पीछले सीजन 2024 में शिखर धवन टीम के कप्तान थे। हालांकि उन्होंने बीच में ही रेस्ट ले लिया था और फिर टीम की कमान सैम करन और जितेश शर्मा ने संभाली थी। आईपीएल के पहले सीजन 2008 में सिक्सर किंग युवराज सिंह पंजाब किंग्स के कप्तान बने थे। इसके बाद श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगाकारा को कमान सौंपी गई थी। उनके बाद महिला जयवर्धने, एडम गिलक्रिस्ट, डेविड हसी, जॉर्ज वेली, वीरेंद्र सहवाग, डेविड मिलर, मुरली विजय, ग्लेन मैक्सवेल, आर अश्विन, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, शिखर धवन, सैम करन और जितेश शर्मा भी पंजाब किंग्स की कमान संभाल चुके हैं।
बीते साल टीम ने जीते थे कुल 5 मैच
बता दें कि श्रेयस अय्यर को आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस बार श्रेयस अय्यर के साथ पंजाब किंग्स अपना पहला आईपीएल खिताब जीतना चाहेगी। पिछले सीजन आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। टीम प्लेऑफ के लिए भी क्लालीफाई नहीं कर पाई थी। पंजाब ने 14 लीग मैचों में से कुल 5 में ही जीत हासिल की थी और नौ मैच में मुंह की खानी पड़ी थी।