फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   International Yoga Day Celebrated in Punjab BSF Attari border

Punjab: रणजीत सागर डैम के तट पर एनसीसी नेवल कैडेट्स ने किया योग, बीएसएफ की तरफ से अटारी बाॅर्डर पर कार्यक्रम

Sat, 21 Jun 2025 01:17 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 21 Jun 2025 01:17 PM IST
सार

मोगा के कश्मीरी पार्क में जिला प्रशासन की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई मोगा के डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने की।

विज्ञापन
International Yoga Day Celebrated in Punjab BSF Attari border
लुधियाना में योग करते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर पंजाब में जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अटारी सीमा पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

 

मोगा के कश्मीरी पार्क में जिला प्रशासन की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई मोगा के डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने की। उनके साथ एसएसपी अजय गांधी, एडीसी चारुमिता सहित जिला प्रशासन के अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के अलावा शहर की कई सामाजिक संस्थाओं और एनजीओ ने भी इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन




डीसी सागर सेतिया ने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक शांति और अनुशासित जीवन की दिशा में भी अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

58 बटालियन सीमा सुरक्षा बल माधोपुर में किया योग 

पठानकोट में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 58वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल द्वारा एक योग शिविर का आयोजन किया गया।



शिविर में कमल यादव कमांडेंट, अनुराग कुमार आजाद द्वितीय कमान अधिकारी व अन्य सभी अधिकारी अधीनस्थ अधिकारी अन्य कार्मिकों तथा उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

500 एनसीसी नेवल कैडेट्स ने रणजीत सागर डैम के तट पर मनाया योग दिवस

पठानकोट में रणजीत सागर डैम के तट पर 500 एनसीसी नेवल कैडेट्स द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इन दिनों प्रताप वर्ल्ड स्कूल पठानकोट में आयोजित 10 दिवसीय रेजिडेंशियल कैंप में उक्त एनसीसी नेवल कैडेट्स भाग ले रहे हैं। यह आयोजन धार कलां स्थित रणजीत सागर डैम की सुरम्य थीन झील के शांत किनारे पर हुआ। सत्र की शुरुआत सामूहिक प्रार्थना से हुई, जिसके बाद विभिन्न योग आसनों, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया गया।



प्रताप वर्ल्ड स्कूल के निदेशक सनी महाजन, निदेशक ओशिन महाजन, प्रिंसिपल शुभ्रा रानी ने कहा कि योग जो भारत की समृद्ध विरासत का प्रतीक है, शारीरिक स्फूर्ति, मानसिक दृढ़ता और आंतरिक शांति को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ये सभी गुण एक एनसीसी कैडेट के अनुशासित जीवन के लिए आवश्यक हैं। इस वर्ष के "स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने" के थीम को कैडेट्स की ऊर्जावान भागीदारी और अनुशासित प्रदर्शन ने बखूबी दर्शाया।

उन्होंने कहा कि हम ऐसे अर्थपूर्ण आयोजनों की मेज़बानी कर गर्व महसूस करते हैं, जो समग्र शिक्षा की हमारी सोच को दर्शाते हैं। प्रकृति की गोद में कैडेट्स को योग करते देखना अत्यंत प्रेरणादायक अनुभव था। कमांडिंग ऑफिसर कमांडर एन. निशांत ने कहा कि योग केवल शारीरिक तंदुरुस्ती ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक जागरूकता को भी बढ़ाता है। यह एनसीसी के प्रशिक्षण से जुड़ी मूलभूत मूल्यों के अनुरूप है।  कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि वे योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएंगे और इसके लाभों को अपने साथियों और समाज में प्रचारित करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed