फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   International Yog Day Thousands of people did yoga in Chandigarh and Tricity

International Yog Day: चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में हजारों लोगों ने किया योग, पंचकूला में दिखी अव्यवस्था

Sat, 21 Jun 2025 11:37 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 21 Jun 2025 11:37 AM IST
सार

मोहाली में शनिवार को सेक्टर 78 स्थित खेल स्टेडियम में जिला स्तरीय समागम का आयोजन किया गया। इसके अलावा फेज छह के सरकारी कॉलेज के साथ साथ शहर के कई पार्कों में योग दिवस के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने योग किया।

विज्ञापन
International Yog Day Thousands of people did yoga in Chandigarh and Tricity
चंडीगढ़ राॅक गार्डन में योग करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ समेत मोहाली और पंचकूला में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। हजारों लोगों ने योग किया। सेक्टर 17 तिरंगा पार्क में चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के गवर्नर गुलाबचंद कटारिया पहुंचे। उन्होंने योग किया और लोगों को योग का महत्व बताया।
विज्ञापन


योग दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ में अलग-अलग जगह पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर का सबसे बड़ा कार्यक्रम प्रशासक गुलाबचंद कटारिया के नेतृत्व में सेक्टर 17 के तिरंगा पार्क में किया गया। इसमें करीब 1800 लोगों ने हिस्सा लिया जिसमें स्कूली बच्चे, युवा और शहर के सोशल वर्कर शामिल रहे। 
विज्ञापन




गुलाबचंद कटारिया ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि जीवन की एक पद्धति है जिससे हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। योग हमें अनुशासन और सकारात्मक रहना सिखाता है। उन्होंने कहा कि इसे हर नागरिक को अपने जीवन का हिस्सा बनना चाहिए। चंडीगढ़ में इसके अलावा पीजीआई, सुखना लेक, रॉक गार्डन, इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 समेत  शहर के कई पार्कों में इसका भव्य आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मोहाली में शनिवार को सेक्टर 78 स्थित खेल स्टेडियम में जिला स्तरीय समागम का आयोजन किया गया। इसके अलावा फेज छह के सरकारी कॉलेज के साथ साथ शहर के कई पार्कों में योग दिवस के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने योग किया। इस दौरान पतंजलि के प्रशिक्षकों द्वारा लोगों को योग आसन करवाए गए।






भाजपा मंडल दो मोहाली की तरफ से मंडल प्रधान रमन कुमार सैली की अगुवाई में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस रोज गार्डन में मनाया गया जिसमें विशेष रूप से मोहाली भाजपा जिला प्रधान संजीव विशिष्ट और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुभाष शर्मा उपस्थित रहे। पतंजलि के अरविंद गोयल और अनु गोयल द्वारा लोगों को योग आसन करवाए गए।

पंचकूला में दिखी अव्यवस्था

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पंचकूला सेक्टर 1 के रेड बिशप कन्वेंशन हाल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चे और अधिकारी योग करने पहुंचे, लेकिन यहां अव्यवस्था का आलम रहा।


एक-एक चादर पर तीन-तीन बच्चे बैठे हुए थे। लोग इतने ज्यादा थे कि पूरे हॉल में भी नहीं आ सके कुछ लोग दीवारों पर बैठे तो कुछ लोग बाहर बैठे हुए दिखाई दिए।  



 

पीजीआई में हजारों लोगों ने किया योग

वहीं पीजीआई में सुबह 5:30 बजे योग दिवस पर हजारों लोगों ने योग किया। इस दौरान कई प्रकार के आसन करवाए गए। 5:00 बजे ही लोगों ने आकर जगह पर बैठना शुरू कर दिया था।



योग को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। डायरेक्टर प्रोफेसर विवेक लाल ने कहा कि फोन देखते समय एक्सरसाइज करना योग नहीं है। योग आंखें बंद करके खुद से बातचीत करने का माध्यम है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed