फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Innova car rams into truck in Khanna driver trapped in car for two hours

Punjab Accident: खन्ना में ट्रक की पीछे घुसी इनोवा... दो घंटे तक कार में फंसा रहा चालक, गाड़ी के उड़े परखच्चे

Thu, 20 Nov 2025 07:47 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 20 Nov 2025 07:47 PM IST
सार

खन्ना में हाईवे किनारे खड़े खराब ट्रक के पीछे इनोवा का घुस गई। इस हादसे में इनोवा के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद दो घंटे तक इनोवा चालक गाड़ी में ही फंसा रहा। 

विज्ञापन
Innova car rams into truck in Khanna driver trapped in car for two hours
क्षतिग्रस्त इनोवा। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के खन्ना में नेशनल हाईवे पर गांव देहड़ू के पुल पर जबरदस्त हादसा हुआ है। यहां एक इनोवा कार ट्रक के पीछे टकरा गई। खराब ट्रक सड़क किनारे खड़ा था, जिस वजह से इनोवा ट्रक के पीछे घुस गई। इनोवा के परखच्चे उड़ गए। कार में 8 लोग सवार थे। जिनमें से 4 लोग घायल हुए। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। इनोवा चालक दो घंटे तक गाड़ी में फंसा रहा, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। घायलों की पहचान इनोवा चालक विजय कुमार निवासी शिमलापुरी (लुधियाना), अजय कुमार निवासी गांव रूपालों (समराला), रेखा और सीमा निवासी लोपों (समराला) के तौर पर हुई। ड्राइवर विजय कुमार को खन्ना सिविल अस्पताल से रेफर करना पड़ा। बाकी तीनों घायल खन्ना में भर्ती हैं।

विज्ञापन


अजय कुमार ने बताया वे मेरठ से लौट रहे थे। देर रात करीब पौने 2 बजे गांव दहेड़ू के पास पुल के ऊपर पहुंचे तो उनके आगे जा रही गाड़ी ने अचानक कट मार दिया। खुद को बचाने के चक्कर में इनोवा कार दूसरी खड़े ट्रक के पीछे घुस गई। घायल सीमा ने बताया कि इनोवा ड्राइवर बुरी तरह फंस गया था। उसने हिम्मत नहीं हारी और वह उन्हें बाहर निकलने के लिए बोलता रहा। वे सभी बाहर निकले और राहगीरों से मदद मांगी। तब तक सड़क सुरक्षा फोर्स भी आ गई थी। राहगीरों और पुलिस ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद ड्राइवर विजय को बाहर निकाला।
विज्ञापन


ट्रक का टायर खुल गया था
सड़क सुरक्षा फोर्स के सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि जो खराब ट्रक था उसके टायरों के स्टड टूटने के कारण टायर खुल गया था। इसके कुछ ही मिनटों के बाद पीछे इनोवा टकरा गई। इनोवा के आगे किसी गाड़ी ने कट मार दिया जिस कारण उसके ड्राइवर को खराब ट्रक नहीं दिखा और हादसा हो गया। सुखदेव सिंह अनुसार उन्हें रात 1.50 बजे पर कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी और वह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। इनोवा में कुल 8 लोग सवार थे। इनमें दो बच्चे भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed