{"_id":"6b0afacfe6754141d2075598","slug":"ice-drug-worth-crores-seized-in-amritsar-2026-11-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में करोड़ों की आइस ड्रग बरामद: बाइक सवार से बरामद हुई नशे की खेप, पुलिस को देख भाग रहा था तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में करोड़ों की आइस ड्रग बरामद: बाइक सवार से बरामद हुई नशे की खेप, पुलिस को देख भाग रहा था तस्कर
Sat, 28 Nov 2026 09:50 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 28 Nov 2026 09:50 PM IST
सार
अमृतसर में आइस ड्रग की खेप बरामद हुई है। एक बाइक सवार युवक ने पुलिस को देखकर लिफाफा फेंका। जब लिफाफे की जांच की गई तो उसमें चार किलो से अधिक आइस ड्रग बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आइस ड्रग
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे अमृतसर जिले में पुलिस और सीमा सुरक्षा बल ने बड़ी कार्रवाई की है। सुरक्षा बलों ने अलग-अलग मामलों में तीन किलो 945 ग्राम अफीम, चार किलो 602 ग्राम आइस ड्रग और दो पिस्तौल बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के दौरान एक ड्रोन भी बरामद किया गया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस और सीमा सुरक्षा बल की संयुक्त टीमों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। पहले मामले में सीमा सुरक्षा बल की 181 बटालियन को पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिये पैकेट फेंके जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से खोजबीन शुरू की गई। उप निरीक्षक राजबीर सिंह की मौजूदगी में एक पैकेट बरामद किया गया। जांच के दौरान उस पैकेट से 535 ग्राम अफीम और एक ड्रोन बरामद हुआ। इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Trending Videos
दूसरे मामले में पुलिस और सीमा सुरक्षा बल की संयुक्त टीम को एक संदिग्ध युवक के आने की सूचना मिली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अटारी के मोहल्ला महंतपुरा निवासी अमृतपाल सिंह को काबू किया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 360 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
तीसरे मामले में थाना घरिंडा पुलिस ने गश्त के दौरान बाइक पर आ रहे एक युवक को रोका। पुलिस को देखकर युवक ने एक भारी लिफाफा फेंक दिया और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे तुरंत दबोच लिया जिसकी पहचान गांव रणीके निवासी अरशदीप सिंह के रूप में हुई। फेंके गए लिफाफे की जांच करने पर उसमें से चार किलो 602 ग्राम आइस बरामद हुई। इसके अलावा चौथे मामले में सीमा सुरक्षा बल की 100 बटालियन ने थाना लोपोके पुलिस को एक पैकेट सौंपा। उस पैकेट की जांच करने पर उसमें से तीन किलो 50 ग्राम अफीम और दो पिस्तौल मैगजीन सहित बरामद किए गए।